हिंदी पत्रकारिता दिवस पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन

दिवंगत पत्रकारों को दी गई श्रद्धांजलि

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शहनूर अली

निघासन-खीरी,31 मई(तरुणमित्र)। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के दिवंगत पत्रकार स्वर्गीय सीबी चौरसिया, स्वर्गीय विनोद गुप्ता एवं स्वर्गीय रमन कश्यप की स्मृति में ढखेरवा रोड स्थित जेपी पैलेस में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा राजेश्वर सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक पटेल शशांक वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में राजा राजेश्वर सिंह ने दिवंगत पत्रकार सीबी चौरसिया, विनोद गुप्ता एवं रमन कश्यप के पत्रकारिता जगत में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि समाज को सही दिशा देने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि इन पत्रकारों की निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता हमेशा याद रखी जाएगी।
इसके पश्चात आयोजित कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों ने अपनी ओजपूर्ण, हास्य-व्यंग्य एवं भावपूर्ण रचनाओं से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। उन्नाव से आए कवि स्वयं श्रीवास्तव, वसीम रामपुरी, मधुप श्रीवास्तव ‘नरकंकाल’ तथा सुनहरी लाल ‘तुरंत’ सहित अन्य कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में साहित्यिक रंग भर दिया। कवियों की रचनाओं पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं और उनकी सराहना की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक आर.एस. कुशवाहा, सपा नेता हिमांशु पटेल, भाजपा नेता देवेंद्र कुमार, अंशुल दीक्षित, नकहा ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, आनंद चतुर्वेदी, आशीष कन्नौजिया समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

कराची में 14 अगस्त के जश्न के दौरान हवाई फायरिंग, महिला की मौत, 94 लोग घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 14 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के जश्न और आतिशबाजी के दौरान सिंध प्रांत...
अंतर्राष्ट्रीय 
कराची में 14 अगस्त के जश्न के दौरान हवाई फायरिंग, महिला की मौत, 94 लोग घायल

डीपीएल 2026: आखिरी ओवर में पुरानी दिल्ली 6 का धमाका, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 4 विकेट से हराया

नई दिल्ली।पुरानी दिल्ली 6 ने शानदार जुझारूपन का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में गुरुवार देर...
खेल 
डीपीएल 2026: आखिरी ओवर में पुरानी दिल्ली 6 का धमाका, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 4 विकेट से हराया

नासिक और हिमाचल में भूकंप के झटके

नासिक  : महाराष्ट्र के नासिक से लेकर हिमाचल प्रदेश के चंबा और अफगानिस्तान तक शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस...
महाराष्ट्र 
नासिक और हिमाचल में भूकंप के झटके

धामी ने प्रदेशवासियों से किया तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता...
उत्तराखंड 
धामी ने प्रदेशवासियों से किया तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान

नीट  सफलता के 6 अचूक मंत्र

नई दिल्ली: NEET UG 2026 के नतीजों में हरियाणा के पांशुल बंसल ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ पूरे भारत में...
शिक्षा-रोजगार 
नीट  सफलता के 6 अचूक मंत्र

उत्तर प्रदेश

यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर

अम्बेडकरनगर,13 अगस्त 2026।यूपी हेल्थ डैशबोर्ड के माध्यम से माह मई 2026 के आंकड़ों के आधार पर जनपदों की रैंकिंग में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर पर अव्यवस्थाओं के कारण हाल बेहाल

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध ट्रॉमा सेंटर पर घोर लापरवाही के कारण मरीज व उनके तीमारदार काफी परेशानी...
उत्तर प्रदेश 
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर पर अव्यवस्थाओं के कारण हाल बेहाल

कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल कॉलेज को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की सौगात

निदेशक डॉक्टर मनीष राय ने कहा स्वर्गीय कल्पनाथ राय का सपना हुआ सरकार
उत्तर प्रदेश 
कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल कॉलेज को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की सौगात

श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाला एक बछड़ा जन्मा। इसकी जानकारी होते ही भिठया चिचड़ी...
उत्तर प्रदेश 
श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म