खुद को फार्म का मालिक बताकर हड़पी 1180 बोरी पीओपी,तीन आरोपिय गिरफ्तार

गोसाईगंज पुलिस ने 72 घंटे में ३ आरोपियों को पकड़ा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊगोसाईगंज इलाके में पुलिस ने 1180 बोरी पीओपी (सकरनी ब्रांड) की धोखाधड़ी का खुलासा किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पूरी 1180 बोरी पीओपी, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई मात्र 72 घंटे के भीतर की गई।

पुलिस के अनुसार, यह धोखाधड़ी तब हुई जब राजस्थान से बाराबंकी जा रहे एक ट्रक को रास्ते में फोन कॉल कर रोका गया। आरोपियों ने खुद को फर्जी फर्म मालिक बताया और ट्रक चालक को गोसाईगंज क्षेत्र में माल उतरवाने का झांसा दिया। इसके बाद, नकली मुंशी भेजने की बात कहकर चालक को विश्वास में लिया गया। कुछ ही देर बाद, तीन आरोपी डाला और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके पर पहुंचे।
 
उन्होंने ट्रक से पीओपी की बोरियां उतरवाईं और उन्हें ग्राम कबीरपुर स्थित एक किराए के कमरे में छिपा दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब बाराबंकी स्थित असली फर्म से संपर्क किया गया और पता चला कि माल वहां पहुंचा ही नहीं है। शक होने पर ट्रक चालक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।  प्रभारी निरीक्षक डी.के. सिंह के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया।
 
पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंची। 17 अप्रैल को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बेली अंडरपास के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए माल छिपाने की जानकारी दी।
 
इसके बाद, पुलिस ने कबीरपुर स्थित कमरे से पूरी 1180 बोरी पीओपी बरामद कर ली। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तौफीक आलम (19), राजबाबू (20) और गुलाम गौस (21) के रूप में हुई है। ये सभी कुशीनगर के हरिहरपुर निवासी हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में जोरदार खरीदारी का माहौल

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के...
कारोबार 
ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में जोरदार खरीदारी का माहौल

अस्पताल में महिला सुरक्षा पर उठे सवाल, छेड़छाड़ के आरोप से इलाके में आक्रोश

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल के महिषादल क्षेत्र स्थित बसुलिया ग्रामीण अस्पताल में एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना सामने...
पश्चिम बंगाल 
अस्पताल में महिला सुरक्षा पर उठे सवाल, छेड़छाड़ के आरोप से इलाके में आक्रोश

वेनेजुएला में दो बड़े भूकंप से तबाही, 10,000 मौतों की आशंका, कई घायल, राहत-बचाव अभियान जारी

वेनेजुएला में बुधवार शाम आए दो शक्तिशाली भूकंप के झटकों ने भारी तबाही मचा दी। पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में दो बड़े भूकंप से तबाही, 10,000 मौतों की आशंका, कई घायल, राहत-बचाव अभियान जारी

76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का खुलासा: राजनांदगांव के कारोबारी आदेश्वर चौरड़िया गिरफ्तार

रायपुर।राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के...
छत्तीसगढ़ 
76 करोड़ की फर्जी बिलिंग का खुलासा: राजनांदगांव के कारोबारी आदेश्वर चौरड़िया गिरफ्तार

अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी

आदित्य की मां कल्पना श्रीवास्तव के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी

उत्तर प्रदेश

बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी फरार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में बौंडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी फरार

लखनऊ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल OG ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख की बरामदगी

लखनऊ। राजधानी में नशा मुक्त अभियान के तहत क्राइम ब्रांच नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाई-प्रोफाइल मादक पदार्थ...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल OG ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख की बरामदगी

मड़ियांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

लखनऊ । राजधानी के थाना मड़ियांव पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में दो आरोपियों...
उत्तर प्रदेश 
मड़ियांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद