सरकार की नाकामी व परीक्षा माफियाओं की मिलीभगत युवाओं की जिंदगी निगल रही

रितिक को चयन की पूरी उम्मीद थी, भ्रष्ट परीक्षा व्यवस्था ने भविष्य छीन लिया: संजय

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नीट परीक्षार्थी की आत्महत्या पर आप प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से की मुलाकात

लखनऊ। लखीमपुर खीरी के नौरंगाबाद स्थित गंगोत्री नगर में नीट परीक्षार्थी रितिक मिश्रा का शव फंदे से लटका मिलने की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। घटना के बाद शुक्रवार को आप यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निदेर्शानुसार अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। 

इस दौरान आप यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने फोन पर रितिक के चाचा अनूप मिश्रा से बात कर परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और न्याय के संघर्ष में पूरी मजबूती से साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। संजय सिंह ने रितिक की पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी के बारे में जानकारी ली, जिस पर परिजनों ने बताया कि रितिक इससे पहले दो बार परीक्षा दे चुका था और इस बार उसका पेपर काफी अच्छा हुआ था। उसे अपने चयन की पूरी उम्मीद थी, लेकिन लगातार सामने आ रही पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की खबरों ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया। 

मैगलगंज से फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई 18वीं विशाल कांवड़ यात्रा ये खबर भी पढ़े : मैगलगंज से फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई 18वीं विशाल कांवड़ यात्रा

संजय सिंह ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि यह केवल एक छात्र की मौत नहीं बल्कि भ्रष्ट और असंवेदनशील परीक्षा व्यवस्था की विफलता है, जिसने एक होनहार युवा का भविष्य छीन लिया। पीड़ित परिवार ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि रितिक पिछले कई दिनों से बेहद परेशान और मानसिक दबाव में था। लगातार सामने आ रही पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और परीक्षा प्रणाली पर उठ रहे सवालों ने उसे अंदर तक तोड़ दिया था। परिवार ने कहा कि एक होनहार छात्र ने अपने सपनों के साथ-साथ अपने माता-पिता की पूरी दुनिया भी खो दी। मां-बाप ने अपना इकलौता बेटा खो दिया, लेकिन सरकार अब भी अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है।

इस मौके पर अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल ने कहा कि यह केवल एक छात्र की मौत नहीं बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर लगा हुआ सबसे बड़ा कलंक है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन भाजपा सरकार हर बार केवल जांच और बयानबाजी तक सीमित रह जाती है। उन्होंने कहा कि जब मेहनती छात्र दिन-रात पढ़ाई करके अपने भविष्य के सपने देख रहे होते हैं, उसी समय सत्ता संरक्षित माफिया पैसे के बल पर पूरी परीक्षा प्रणाली को बेच देते हैं। यह सीधा-सीधा युवाओं के भविष्य की हत्या है और रितिक मिश्रा उसी भ्रष्ट तंत्र का शिकार हुआ है। 

पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार की विफलता अब केवल प्रशासनिक नाकामी नहीं रह गई है, बल्कि यह युवाओं की जिंदगी पर हमला बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाओं ने लाखों छात्रों को मानसिक अवसाद और असुरक्षा की स्थिति में धकेल दिया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आज का राशिफल 16 अगस्त, 2026:इरादों को ठोस कार्यों में बदलने का समय आ गया  

मेष रिश्ते आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। चाहे व्यापार हो या निजी जीवन, ध्यान से सुनना और आपसी समझ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 16 अगस्त, 2026:इरादों को ठोस कार्यों में बदलने का समय आ गया  

हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कौशाम्बी। जिले के पुलिस लाइन कौशाम्बी परिसर में हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी की अध्यक्ष शोभा वर्मा...
उत्तर प्रदेश 
हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

अयोध्या। सावन शुक्ल तृतीया तिथि को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में झूलनोत्सव की नई परंपरा का शुभारंभ हो गया। भव्य पालकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर बस्तर संभाग के दुर्गम और सुदूर अंचलों में एक नया अध्याय लिखा गया।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश  झारखंड 
बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

लातेहार में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर के नीचे दबा ऑटो, छह लोगों की मौत

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी।...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
लातेहार में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर के नीचे दबा ऑटो, छह लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश

हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कौशाम्बी। जिले के पुलिस लाइन कौशाम्बी परिसर में हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी की अध्यक्ष शोभा वर्मा...
उत्तर प्रदेश 
हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

अयोध्या। सावन शुक्ल तृतीया तिथि को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में झूलनोत्सव की नई परंपरा का शुभारंभ हो गया। भव्य पालकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर बस्तर संभाग के दुर्गम और सुदूर अंचलों में एक नया अध्याय लिखा गया।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश  झारखंड 
बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण

लखनऊ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शनिवार को तिलक मार्ग स्थित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण