विकास और औद्योगिक प्रगति में कानपुर को नंबर-1 बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: ब्रजेश पाठक

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

कानपुर । कानपुर को विकास और औद्योगिक प्रगति के मामले में प्रदेश का अग्रणी शहर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। आईटीबीपी जवान की मां का हाथ काटे जाने की घटना में जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और शहर में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए भी सरकार निरंतर प्रयासरत है।

यह बातें बुधवार काे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहीं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज कानपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर सिविल लाइंस स्थित पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरा, जहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह बिरहाना रोड स्थित कमलापत मेमोरियल (केपीएम) हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल का जायजा लिया और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर उनका घर है और विकास के मामले में इसे नंबर-1 बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कानपुर के औद्योगिक स्वरूप को पुनर्स्थापित करने और निवेश बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। आईटीबीपी जवान की मां का हाथ काटे जाने की घटना पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं, लखनऊ के संदीप हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों की भूमिका सामने आई है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कुछ तत्व अपराध और अराजकता फैलाने का प्रयास करते हैं, लेकिन सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

इस दौरान कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, उत्तर नगर अध्यक्ष अनिल दीक्षित, दक्षिण नगर अध्यक्ष शिवराम सिंह, पूर्व विधायक प्रत्याशी रघुनंदन सिंह भदौरिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने उपमुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

जबलपुर। शहर के डुमना रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में...
मध्य प्रदेश 
 तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

सारण: मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने पुल निर्माण कार्य रोका

सारण। तरैया प्रखंड की चंचलिया पंचायत के दियारे में गंडक नदी पर बन रहे पुल व एप्रोच रोड के लिए...
बिहार 
सारण: मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने पुल निर्माण कार्य रोका

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

पाकिस्तान: हंगू में ऑपरेशन के दाैरान कैप्टन की माैत, 7 आतंकी ढेर

रावलपिंडी। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू जिले में सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचना के आधार पर अभियान चलाकर...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान: हंगू में ऑपरेशन के दाैरान कैप्टन की माैत, 7 आतंकी ढेर

उत्तर प्रदेश

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

निजी बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराया जाए : संघर्ष समिति

महंगी बिजली खरीदकर निजी कंपनी को कम दर पर देने की व्यवस्था पर उठाए सवाल लखनऊ I  कर्मचारी संयुक्त संघर्ष...
उत्तर प्रदेश 
निजी बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराया जाए : संघर्ष समिति