गोरखा राइफल्स रेजिमेंट ने 500 छात्राओं को दी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। बुधवार एनसीसी छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई। ग्यारहवीं गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल में रेड ब्रिगेड ने एनसीसी लखनऊ ग्रुप के कैडेटों के लिए प्रशिक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था ‘महिला उत्पीड़न और छेड़छाड़ के खिलाफ दृढ़ता से खड़े होने का साहस’, जिसमें बड़ी संख्या में कैडेट्स और एनसीसी अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल गौरव गौतम शामिल हुए। संगोष्ठी का संचालन रेड ब्रिगेड की अध्यक्षा उषा विश्वकर्मा ने किया। उन्होंने अपने सशक्त वक्तव्यों और व्यावहारिक प्रदर्शनों के माध्यम से कैडेटों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।

युवाओं के लिए प्रेरणा बने एडीएम गंभीर सिंह, बोले युवा सशक्त होगा, तभी राष्ट्र समर्थ होगा ये खबर भी पढ़े : युवाओं के लिए प्रेरणा बने एडीएम गंभीर सिंह, बोले युवा सशक्त होगा, तभी राष्ट्र समर्थ होगा

img-20260506-wa0010_1778049562

उषा विश्वकर्मा ने बताया कि महिलाएं किस तरह आत्मरक्षा कर सकती हैं। किसी भी आपात स्थिति में खुद को सुरक्षित कैसे रखें, सुनसान जगह पर खतरे की स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया दें और अपने सम्मान की रक्षा कैसे करें। कार्यक्रम के दौरान लगभग 500 एनसीसी कैडेटों को महिला सुरक्षा, आत्मविश्वास, और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के विषय में जागरूक किया गया। उषा विश्वकर्मा ने उदाहरणों और लाइव डेमो के जरिए बताया कि किस प्रकार विपरीत परिस्थितियों में साहस और समझदारी से काम लिया जा सकता है। कैडेटों ने पूरे उत्साह और जिज्ञासा के साथ इस प्रशिक्षण को समझा। 

मेजर जनरल गौरव गौतम ने कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। हम लोग हर तरह से प्रयास कर रहे हैं अपने सीसी की छात्राओं को मजबूत बनाया जाए। सामान्य जीवन में जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है उसी को ध्यान में रखकर इन्हें ट्रेनिंग दी जाती है। यहां से ट्रेनिंग लेने के बाद सीसी छात्राओं की जिम्मेदारी है कि यह समझ में अन्य युगोयुवतियों को जागरूक करें।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

किचन गार्डन में कैसे कर सकते हैं चुकंदर की खेती? 

  चुकंदर की खेती: आजकल बाजार में कई तरह की केमिकल वाली सब्जियां मिलने लग गई है. ऐसे में लोग अगर...
खेती-बाड़ी 
किचन गार्डन में कैसे कर सकते हैं चुकंदर की खेती? 

स्ट्रीट फूड चीज मसाला पाव का खाने में बेहद लाजवाब कैसे बनाएं ?

चीज मसाला पाव : आपने पाव भाजी, मिस्ल पाव और वड़ा पाव तो खूब खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी...
खाना पकाना 
स्ट्रीट फूड चीज मसाला पाव का खाने में बेहद लाजवाब कैसे बनाएं ?

मौसम 30 जून: 12 घंटे के भीतर 21 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 30 जून 2026: मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश-आंधी को लेकर टेंशन भरा अलर्ट जारी...
राष्ट्रीय 
मौसम 30 जून: 12 घंटे के भीतर 21 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

हेरा फेरी 3 फिल्म पर मंडरा रहे संकट के बादल 

हेरा फेरी 3 : कॉमेडी की दुनिया की सुपरहिट फिल्म हेरा फेरी के अब तक 2 पार्ट बन चुके हैं...
मनोरंजन 
हेरा फेरी 3 फिल्म पर मंडरा रहे संकट के बादल 

हड्डियों की बीमारी से दूर कैल्शियम से भरपूर ये 5 फूड्स

कैल्शियम :कैल्शियम हड्डियां मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन हमारे देश में लगभग हर तीसरे व्यक्ति में कैल्शियम...
लाइफस्टाइल 
हड्डियों की बीमारी से दूर कैल्शियम से भरपूर ये 5 फूड्स

उत्तर प्रदेश

जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

आलापुर (अम्बेडकर नगर)।तहसील आलापुर अंतर्गत थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के खरखांव (खरुवावं) गांव में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप...
उत्तर प्रदेश 
जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोरखपुर। हैदराबाद डिवीजन के वेल्डुर्थी गुड्स शेड को 10 जून 2026 को 'एक्सक्लूसिव कंटेनर रेल टर्मिनल' के तौर पर नोटिफाई...
उत्तर प्रदेश 
वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

बोगियों में जबरन घुसकर बिक्री, आरपीएफ व वाणिज्य विभाग मौन
उत्तर प्रदेश 
गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान