एनजीओ हॉस्टल में छात्रा ने लगाई फांसी, घंटों शव लेकर घूमता रहा संचालक

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में गोमती नगर के विपुल खंड की सृजन विहार कॉलोनी स्थित सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान (एनजीओ) में रहकर पढ़ाई करने वाली 10वीं की छात्रा पारुल उर्फ महिमा (16) ने बृहस्पतिवार देर शाम बाथरूम में फंदा लगा लिया। वह सुशील त्रिवेदी के एनजीओ के हॉस्टल में वर्ष 2025 से रह रही थी। 

छात्रा के आत्महत्या करने के बाद सुशील ने उसे फंदे से उतारा, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी। खास बात यह है कि वह शव को गाड़ी में रखकर घूमता रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगाना बताया गया है।

कांवड़ यात्रा-2026: एनएचएआई की व्यापक तैयारियां पूरी ये खबर भी पढ़े : कांवड़ यात्रा-2026: एनएचएआई की व्यापक तैयारियां पूरी

इंदिरा नगर निवासी पारुल के पिता अभिषेक सक्सेना अधिवक्ता रितेश रंजन चौबे की गाड़ी चलाते हैं। रितेश ने बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार रात 11:00 बजे अभिषेक ने फोन कर बताया उनकी बेटी की मौत हो गई है।

उस वक्त अभिषेक सवारी लेकर मनाली गए थे। बेटी की मौत की खबर सुनकर वह लौटने लगे। इस पर सुशील ने उनसे हरिद्वार में मिलने के लिए कहा, ताकि शव का वहीं पर अंतिम संस्कार किया जा सके।

इस पर रितेश ने तुरंत पुलिस को फोन किया और सुशील के एनजीओ पहुंचे। रितेश के फोन करने पर सुशील ने बताया कि वह सिधौली तक पहुंच गए हैं और अब गाड़ी लेकर लौट रहे हैं। रात करीब 1.30 बजे वह लखनऊ पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। अभिषेक ने अनहोनी की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।

अभिषेक ने बताया कि पत्नी की मौत हो चुकी है। बेटी घर पर अकेली रहती थी, जिस कारण उसका दाखिला एनजीओ में कराया था। आरोप है कि पारुल ने शाम को फंदा लगाया, लेकिन सुशील ने रात 10:30 बजे इसकी सूचना अभिषेक को दी।

इंस्पेक्टर गोमती नगर बृजेश त्रिपाठी के मुताबिक आत्महत्या करने के कारण का पता लगाया जा रहा है। सुशील से पूछताछ चल रही है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 FD पर वरिष्ठ नागरिकों को पोस्ट ऑफिस में कितना मिलेगा रिटर्न

पोस्ट ऑफिस  : भारत का पोस्ट ऑफिस, देश के नागरिकों को डाक सेवाओं के साथ-साथ कई तरह की बैंकिंग सेवाएं...
कारोबार 
 FD पर वरिष्ठ नागरिकों को पोस्ट ऑफिस में कितना मिलेगा रिटर्न

 जान लें घर पर बेलपत्र पौधे को लगाने का तरीका

बेलपत्र का पौधा :सावन के इस पावन महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। कहा जाता है...
खेती-बाड़ी 
 जान लें घर पर बेलपत्र पौधे को लगाने का तरीका

बन गया इस्लामिक नाटो!'एक पर हमला मतलब सभी पर अटैक'

मक्का  :पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने शुक्रवार को एक संयुक्त रक्षा समझौते...
अंतर्राष्ट्रीय 
बन गया इस्लामिक नाटो!'एक पर हमला मतलब सभी पर अटैक'

 स्कॉटलैंड बनाम कनाडा का मैच बना 5000वां वनडे क्रिकेट

वनडे क्रिकेट : वनडे क्रिकेट में एक नया अध्याय स्कॉटलैंड और कनाडा की टीम के बीच में खेले जा रहे...
खेल 
 स्कॉटलैंड बनाम कनाडा का मैच बना 5000वां वनडे क्रिकेट

#Draft: Add Your Title

मोती :रत्नों को लेकर लोगों में हमेशा से खास दिलचस्पी रही है। कोई इन्हें फैशन के लिए पहनता है तो...
लाइफस्टाइल 
#Draft: Add Your Title

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर