आकाशवाणी रामपुर से शम्स मुजाहिदी बदायूंनी की ग़ज़लों का हुआ प्रसारण
बदायूं। जनपद के जाने माने शायर मोहम्मद शमसुद्दीन शम्स की ग़ज़लों की रिकॉर्डिंग 4 मई को रामपुर आकाशवाणी केंद्र पर हुई थी। 24 मई रविवार सुबह उनकी ग़ज़लों का प्रसारण कार्यक्रम शेरी नशिस्त के तहत आकाशवाणी रामपुर से किया गया।
बता दें मोहम्मद शमसुद्दीन अपना तखल्लुस शम्स मुजाहिदी लिखते हैं और अपनी बेबाक शायरी और पत्रकारिता के साथ ही समाजसेवी कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। वो वर्तमान में उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव एवं पदेन जेल विजिटर हैं। अपने द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के लिए अनेकों बार प्रशासनिक अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं। वह जनपद के अलावा बरेली, सम्भल, शाहजहांपुर, उत्तराखंड, में भी अपने कलाम पेश कर चुके हैं। शम्स मुजाहिदी समाज में फैली विसंगतियों पर अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रहार करते है। तो वहीं आम जनमानस की पीड़ा को भी अपनी रचनाओं के माध्यम से सरकार तक निडरता से पहुंचाते है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने अभिभावक के अलावा अपने उस्ताद वरिष्ठ शायर डॉ मुजाहिद नाज़ बदायूंनी को दिया। इस मौके पर अनेक शायर, कवियों व समाजसेवियों ने उनको बधाई दी है। जिसमें शायर अहमद अमजदी, सुरेंद्र कुमार नाज़, अशोक खुराना, आज़म फरशोरी, सादिक अलापुरी, कुमार आशीष, डॉ दानिश बदायूंनी,भूराज सिंह राजलॉयर, राजवीर सिंह तरंग, जयवीर, ओजस्वी जौहरी, अचिन मासूम, इकबाल मुजाहिदी, नेत्रपाल सिंह शैलानी, पूर्व प्रधानाचार्य खिज़र अहमद, पूर्व प्रधानाचार्य सी पी सिंह, डॉ संजीव शाक्य, इंतज़ार हुसैन, पूर्व प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर खां, नईम सैफी, संजय पाराशरी, डॉ रुमान, अफ़रोज़ अहमद, पत्रकारों में शारिक नसीरी, सचिन भारद्वाज, राजीव पाल, ऋषि देव, अफजल अज़ीज़, आदिल हुसैन जकरिया, आकिल, आरज़ू खान, जुनैद खान, शकील भारती, मुनेंद्र शर्मा आदि ने बधाई दी। शम्स मुजाहिदी ने सभी मीडिया बंधुओं, साहित्यकारों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
