गोबिन्द शुगर मिल में निःशुल्क स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का किया गया आयोजन
राजेन्द्र गौतम
खमरिया-खीरी। गोविंद शुगर मिल खमरिया में निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया के अधीक्षक डॉ अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया।
जिसमें डॉo सत्यक वर्मा,डॉ संदीप गुप्ता,डॉ प्रीति वर्मा,डॉo विजय कुमार योग प्रशिक्षक,फार्मासिस्ट फरहान किदवई,सर्वेश प्रजापति,विकास कुमार काउंसलर,अमर पाल लैब तकनीशियन श्रीमती बबीता सिंह स्टाफ नर्स,श्री अखिलेश कुमार लैब टेकनीशियन, श्रीमती मीरा ए0एन0एम0,केशवराम फार्मासिस्ट सभी लोगों ने अपनी सेवाएं दी।
शुगर मिल के लगभग सभी 304 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें लोगों का उच्च रक्त चाप, शुगर,टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू आदि जांचें की गई साथ ही स्वास्थ्य प्रभावित कर्मचारियों को दवा वितरित की गई व उन्हें जीवन शैली के बारे में भी बताया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
