मंदिर से लौट रहे कारोबारी की चेन लूटने वाले चार गिरफ्तार,स्कूटी बरामद 

पुलिस ने खंगाले 400 से ज्यादा सीसीटीवी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

वजीरगंज इलाके का मामला  

लखनऊ। वजीरगंज इलाके में हनुमान मंदिर से दर्शन कर लौट रहे कारोबारी से चेन लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीनी गई चेन, घटना में इस्तेमाल पल्सर बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई है।

चौक के यहियागंज निवासी गौरव अग्रवाल ने 29 अप्रैल को वजीरगंज थाने में तहरीर देकर बताया था कि 28 अप्रैल की देर रात वह रकाबगंज स्थित हनुमान मंदिर दर्शन करने गए थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनकी चेन छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। 

ग्रीष्मकालीन बोधि पथ साप्ताहिक कार्यशाला में चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता संपन्न ये खबर भी पढ़े : ग्रीष्मकालीन बोधि पथ साप्ताहिक कार्यशाला में चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता संपन्न

डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि वजीरगंज पुलिस और पश्चिमी सर्विलांस टीम को खुलासे के लिए लगाया गया था। पुलिस टीम ने करीब 400 से 500 सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान हुई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की सुनी गयी समस्याएं ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की सुनी गयी समस्याएं

 पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर रेजीडेंसी के सामने से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहारनपुर निवासी हैदर अली, मोहम्मद साहिल, शारिक अली और इमरान के रूप में हुई। सभी मौजूदा समय में लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में रह रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने चेन लूट की वारदात कबूल कर ली।

आर्थिक तंगी से जूझ रहे कारोबारी ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम  ये खबर भी पढ़े : आर्थिक तंगी से जूझ रहे कारोबारी ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम 

 पुलिस के मुताबिक आरोपी लूट और झपटमारी की घटनाओं के आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ लखनऊ समेत अन्य जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे और अपने शौक पूरे करने के लिए चेन स्नैचिंग और लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

हाई मास्ट लाइट से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 13 यात्री घायल; पांच गंभीर रेफर

भरतपुर । आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे-21 पर बुधवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। हलैना थाना क्षेत्र में एक स्लीपर...
राजस्थान 
हाई मास्ट लाइट से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 13 यात्री घायल; पांच गंभीर रेफर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-1 से हराया

रॉटरडैम । भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2025-26 के रॉटरडैम चरण के...
खेल 
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-1 से हराया

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोर का निधन, वाराणसी में हुई शोक सभा

वाराणसी । मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोर के निधन के बाद वाराणसी में मुस्लिम बहुल्य इलाकों में...
उत्तर प्रदेश 
 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोर का निधन, वाराणसी में हुई शोक सभा

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम 

बलरामपुर । 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में...
मध्य प्रदेश 
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम 

महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर केशव प्रसाद मौर्य नेपर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वतंत्रता की चेतना को जन-जन तक पहुंचाने वाली अमर...
उत्तर प्रदेश 
महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर केशव प्रसाद मौर्य नेपर दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोर का निधन, वाराणसी में हुई शोक सभा

वाराणसी । मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोर के निधन के बाद वाराणसी में मुस्लिम बहुल्य इलाकों में...
उत्तर प्रदेश 
 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोर का निधन, वाराणसी में हुई शोक सभा

महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर केशव प्रसाद मौर्य नेपर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वतंत्रता की चेतना को जन-जन तक पहुंचाने वाली अमर...
उत्तर प्रदेश 
महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर केशव प्रसाद मौर्य नेपर दी श्रद्धांजलि

जालौन में बिना नंबर प्लेट और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 7 बाइक सीज, 3 बुलेट के साइलेंसर जब्त

उरई । उत्तर प्रदेश के जालाैन में उरई नगर में यातायात नियमों के उल्लंघन और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों...
उत्तर प्रदेश 
जालौन में बिना नंबर प्लेट और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 7 बाइक सीज, 3 बुलेट के साइलेंसर जब्त

घरेलू सजावट करते बुझ गया घर का चिराग, करंट लगने से युवक की मौत

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में शादी समारोह की खुशियों के बीच गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने...
उत्तर प्रदेश 
घरेलू सजावट करते बुझ गया घर का चिराग, करंट लगने से युवक की मौत