फिरोजाबाद की सोनम यादव का वर्ल्ड कप टीम में हुआ चयन मलेशिया में दिखाएंगी शानदार प्रदर्शन
फिरोजाबाद: एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बाद फिरोजाबाद की बेटी सोनम यादव ने आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला चयन समिति ने आगामी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की, जिसमें सोनम यादव को लेफ्ट आर्म स्पिनर के रूप में चुना गया है।
इस साल सोनम यादव ने मलेशिया में आयोजित एशिया कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी इस उपलब्धि से भारत का नाम रोशन हुआ था।जनपद फिरोजाबाद की सोनम अब वर्ल्ड कप में अपनी कड़ी मेहनत और खेल कौशल से देश का नाम और गर्व बढ़ाने के लिए तैयार हैं।सोनम यादव अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने के लिए मलेशिया जाएंगी। यह वर्ल्ड कप 19 जनवरी से खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के लिए इंडिया टीम में सोनम के चयन होने पर सुहागनगरी में खुशी की लहर दौड़ गई है।
टिप्पणियां