ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार अलर्ट
बनाया कंट्रोल रूम, जारी किए हेल्पलाइन नंबर
By Tarunmitra
On
नई दिल्ली। ईरान-इजरायल युद्ध के कारण भारत सरकार हाई अलर्ट पर है। ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए विदेश मंत्रालय ने एक 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम स्थापित किया है।
अपनों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन
सरकार ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल सुविधा उपलब्ध कराई है:
टोल-फ्री: 1800118797
कॉल नंबर: +91-11-23012113, +91-11-23014104, +91-11-23017905
व्हाट्सएप: +91-9968291988
ईमेल: [email protected]
तेहरान में भारतीय दूतावास की आपातकालीन हेल्पलाइन
कॉल के लिए: +98 9128109115, +98 9128109109
व्हाट्सएप: +98 901044557, +98 9015993320, +91 8086871709
बंदर अब्बास: +98 9177699036
ज़ाहेदान: +98 9396356649
ईमेल: [email protected]
निकासी प्रक्रिया
भारत ने ईरान में फंसे नागरिकों को निकालने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सोमवार रात पहले समूह में 100 भारतीयों को सड़क मार्ग से आर्मेनिया भेजा गया। यह प्रयास नई दिल्ली और तेहरान के बीच कूटनीतिक सहयोग से संभव हुआ।
Tags: iron
About The Author

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
17 Jun 2025 13:50:32
मोतिहारी शहर के चांदमारी स्थित एक स्कूल में रात होते ही शुरू होता था डिजिटल क्राइमपूर्वी चंपारण। जिला मुख्यालय मोतिहारी...
टिप्पणियां