फिरोजाबाद: स्कॉर्पियो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला सहित दो की मौत
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत कोरारा-बटेश्वर रोड पर रविवार देर रात सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को मृतकों की पहचान के बाद शवों को पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द किए।
सिरसागंज थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र अन्तर्गत कोरारा-बटेश्वर रोड पर आमौर नहर के पास बीती देर रात एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने एक मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला समेत पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से सीएचसी सिरसागंज भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
ये खबर भी पढ़े : अंबेडकरनगर में वक्फ संपत्तियों के रिकॉर्ड सुधार के निर्देश, उम्मीद पोर्टल पर त्रुटियां 08 जून तक ठीक करने का आदेशमृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजते हुए पहचान का प्रयास किया गया और घटना के बाद मौके पर स्कॉर्पियो छोड़ कर भागे चालक के वाहन को कब्जे में ले लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को मृतकों की पहचान शिकोहाबाद निवासी विनय कुमार शर्मा (45) और नीलम सिंह (45) के रूप में हुई है। शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया और घटना की जांच के साथ की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
