आर्थिक तंगी बनी बेटी के विवाह में बाधा, ‘एक विचित्र पहल’ ने हर जरुरी मदद की

-जरूरतमंद काजल की शादी में संस्था ने दिया सहयोग, परिवार के चेहरों पर लौटी मुस्कान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी के विवाह में मदद कर समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति ने मानवता और सामाजिक सरोकार का उदाहरण प्रस्तुत किया। मोहल्ला दयालपुर निवासी संजय बाथम की पुत्री काजल के विवाह में मदद की है। कन्या के माता पिता परेशान थे और काजल की मां ने उषा देवी ने संस्था से सहयोग की गुहार लगाई थी।

काजल का विवाह 13 जून को कानपुर देहात के अमरौधा निवासी अरुण के साथ होना है। विवाह से एक दिन पूर्व शुक्रवार को संस्था के पदाधिकारी और सदस्य काजल के घर पहुंचे तथा उसका सम्मान करते हुए विवाह के लिए आवश्यक घरेलू सामग्री और आर्थिक सहायता प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान सखी ग्रुप की महिलाओं ने काजल का रोली-चावल से तिलक कर, माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन किया। इसके बाद संस्था और जनसहयोग से एकत्रित सामग्री में 40 किलो आटा, 10 किलो चावल, अरहर दाल, गुड़, साड़ियां, सूट, तौलिया, स्टील के बर्तन, बेडशीट, बाल्टी, डिब्बा, परात, कैसरोल, कुकर, नाश्ता किट, टेबल फैन, कटोरी सेट, प्रेस, चूड़ियां, श्रृंगार सामग्री, ट्रैवल बैग और अन्य गृह उपयोगी सामान भेंट किए गए। साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। मदद पाकर काजल और उसके परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। स्थानीय लोगों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार-ट्रैक्टर की टक्कर में पुलिस अधिकारी की मौत ये खबर भी पढ़े : दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार-ट्रैक्टर की टक्कर में पुलिस अधिकारी की मौत

संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि समिति और जनसहयोग के माध्यम से अब तक 71 जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहायता की जा चुकी है। काजल संस्था द्वारा सहयोग प्राप्त करने वाली 72वीं बेटी है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है और यह सेवा आगे भी निरंतर जारी रहेगी। संस्था के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि समाज के सभी वर्गों की वास्तविक जरूरतमंद बेटियों के लिए दान और सहयोग का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

उतरौला पावर हाउस में 5 एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापना का शिलान्यास ये खबर भी पढ़े : उतरौला पावर हाउस में 5 एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापना का शिलान्यास

इस अवसर पर मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, एकता गुप्ता, बबिता गुप्ता, मंगला शुक्ला, पुष्पा गुप्ता, डॉ. आर्य प्रबुद्ध, संजय अग्रवाल, एल.एन. गुप्ता, विनोद कुमार पोरवाल, अमन गुप्ता, विनय, सतीश सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ट्रैक्टर ट्राली फिसलकर तालाब में गिरा, चालक की मौत ये खबर भी पढ़े : ट्रैक्टर ट्राली फिसलकर तालाब में गिरा, चालक की मौत

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सलमान खान ने फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का किया रुख

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सलमान खान ने 'काला हिरणः द बैटल फॉर लीगेसी' फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की...
राष्ट्रीय  राज्य 
सलमान खान ने फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का किया रुख

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यसभा नामांकन रद्द होने के खिलाफ मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज की

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्र खारिज...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
सुप्रीम कोर्ट ने राज्यसभा नामांकन रद्द होने के खिलाफ मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज की

दुर्भावनावश लगाई गई आग से वाहन को नुकसान होने पर भी बीमा कंपनी जिम्मेदार: उपभोक्ता आयोग

जोधपुर। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने परिवाद मंजूर करते हुए महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है कि बीमित वाहन में किसी...
राष्ट्रीय  राज्य  राजस्थान 
दुर्भावनावश लगाई गई आग से वाहन को नुकसान होने पर भी बीमा कंपनी जिम्मेदार: उपभोक्ता आयोग

बेलडांगा हिंसा मामले में एनआईए जांच का रास्ता साफ, राज्य सरकार ने हाईकोर्ट से वापस ली याचिका

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बेलडांगा हिंसा मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच का रास्ता पूरी तरह साफ हो...
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
बेलडांगा हिंसा मामले में एनआईए जांच का रास्ता साफ, राज्य सरकार ने हाईकोर्ट से वापस ली याचिका

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की मुलाकात

जयपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को लोकभवन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मुलाकात की। राज्यपाल बागडे...
गुजरात 
जयपुर:  राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की मुलाकात

उत्तर प्रदेश

रात में छत से गिरकर मजदूर की मौत

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन में उरई कोतवाली क्षेत्र के कैथेरी गांव में 40 वर्षीय मजदूर की रात में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रात में छत से गिरकर मजदूर की मौत

खागा ओवरब्रिज के पास अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले की काेतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 खागा ओवरब्रिज के पास अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

टीजीटी परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 25 हजार के इनामी अपराधी समेत दो गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी पुलिस ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाकर अभ्यर्थियों को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
टीजीटी परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 25 हजार के इनामी अपराधी समेत दो गिरफ्तार

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव बंद कमरे में मिला

कानपुर,। रावतपुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में शुक्रवार को एक 92 वर्षीय बुजुर्ग का कई दिन पुराना शव उनके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव बंद कमरे में मिला