वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सात संपर्क मार्गों के नवनिर्माण कार्यों का शिलान्यास किया
क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा
शाहजहांपुर। जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए सात महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों के नवनिर्माण कार्यों का शिलान्यास वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार सुरेश कुमार खन्ना द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है और सड़क, संपर्क तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर बनाया जा रहा है। निगोही मार्ग से शाहबाजनगर निवाड़ी मार्ग पर स्थित गन्ना सेन्टर तक 2.800 किलोमीटर मार्ग का नवनिर्माण ₹252.63 लाख की लागत से कराया जाएगा।
हनुमानमूर्ति शाहबाज नगर मार्ग से बेहटा रोड होते हुए बड़े मोहल्ले तक 0.770 किलोमीटर मार्ग का नवनिर्माण ₹170.93 लाख की लागत से कराया जाएगा। राईखुर्द से रज्जबनगर शाहबाजनगर फाटक तक 0.515 किलोमीटर मार्ग का नवनिर्माण ₹87.66 लाख की लागत से कराया जाएगा। शाहबाजनगर में खेड़ा मोहल्ला से गर्रा नदी तक 1.800 किलोमीटर मार्ग का नवनिर्माण ₹ 184.72 लाख की लागत से कराया जाएगा। ग्राम शाहबाजनगर स्थित मोहल्ला बड़ा बेहटा रोड/रिंग रोड से मोहल्ला कछियाना तक 0.410 किलोमीटर मार्ग का नवनिर्माण ₹ 49.00 लाख की लागत से कराया जाएगा। ग्राम रज्जबनगर में रामदयाल की बगिया से आंगनबाड़ी होते हुए बारात घर तक 0.650 किलोमीटर मार्ग का नवनिर्माण ₹ 63.50 लाख की लागत से कराया जाएगा।शाहबाजनगर आई0टी0आई0 से ज्ञानी अमरीक सिंह झाला तथा हरभजन सिंह के झाले तक 1.200 किलोमीटर मार्ग का नवनिर्माण ₹ 125.83 लाख की लागत से कराया जाएगा। सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होगा और लोगों को आवागमन की सुविधा के साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों से संबंधित जनसमस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। क्षेत्र की जनता अपनी समस्याओं को लेकर उनसे कभी भी संपर्क कर सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल बड़े विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की छोटी-बड़ी आवश्यकताओं को भी पूरा करना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल की कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और जनसुविधाओं की स्थिति की तुलना वर्तमान सरकार के कार्यकाल से करते हुए कहा कि जनता को विकास और सुशासन के आधार पर अपना निर्णय लेना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से आगामी चुनाव में सोच-समझकर मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि विपक्षी दलों द्वारा फैलाए जाने वाले भ्रम से सावधान रहें और विकास कार्यों के आधार पर अपना निर्णय लें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास की गति आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।कार्यक्रम का संचालन इंदु अजनबी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सफाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र वाल्मिीक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय यादव, सम्बन्धित ग्रामसभाओं के प्रधान, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता महेन्द्र कुमार पाल, सहायक अभियन्ता सुरेन्द्र कुमार एवं महेश सिंह तथा अवर अभियन्ता मनोज कुमार एवं राकेश कुमार एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उक्त कार्यक्रमों उपस्थित रही।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।
