पत्नी के प्रेमी की धमकी से डरे राजमिस्त्री ने फांसी लगा कर दी जान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के पहाड़ी भिटारी गांव में मंगलवार को एक राजमिस्त्री ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच शुरू कर दी है।

पहाड़ी भिटारी निवासी धर्मपाल (40) पुत्र बैजनाथ श्रीवास राजमिस्त्री का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। आज उसने अपने घर के एक कमरे में अटारी के पास सीढ़ी लगाकर संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मौत से पहले धर्मपाल ने एक सुसाइड नोट लिखकर अपनी जेब में रख लिया था। नोट में भरत कुशवाहा और शिवकुमार नाम के दो लोगों का जिक्र है।

 प्रेमी के साथ पति की हत्या कर जमीन में गाड़ा, कोर्ट ने दोनों को सुनाई उम्र कैद की सजा ये खबर भी पढ़े :  प्रेमी के साथ पति की हत्या कर जमीन में गाड़ा, कोर्ट ने दोनों को सुनाई उम्र कैद की सजा

मृतक के पिता बैजनाथ ने बताया कि बीती रात उनके बेटे ने अपनी पत्नी के साथ भरत कुशवाहा को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद भरत और उसके साथी शिवकुमार ने धर्मपाल को जान से मारने की धमकी दी।

इसी धमकी से भयभीत होकर धर्मपाल ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की सूचना पर मुस्करा थाना पुलिस फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से मिले सुसाइड नोट को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। मुस्करा थाना प्रभारी यूपी सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बलरामपुर जिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर एक मरीज से वसूल रहे 40 हजार !

बलरामपुर निदेशक बोले किसी भी -ऑपरेशन का सरकारी रसीद के अलावा कोई पैसा नहीं लगता,मामले में होगी जांच
बलरामपुर जिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर एक मरीज से वसूल रहे 40 हजार !

TRAI टेस्ट में सतारा में जियो अव्वल, कॉल ड्रॉप और स्पीड में बीएसएनएल सबसे कमजोर

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के महाराष्ट्र के सतारा जिले में किए गए मोबाइल नेटवर्क टेस्ट में...
राष्ट्रीय 
TRAI टेस्ट में सतारा में जियो अव्वल, कॉल ड्रॉप और स्पीड में बीएसएनएल सबसे कमजोर

नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता

नई दिल्ली। देश में प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने आज पेट्रोल और डीजल के...
कारोबार 
नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आज तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में कार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा बढोनी में मंगलवार देर शाम एक महिला...
उत्तर प्रदेश 

रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

-मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के दिये निर्देश 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल