ईओडब्ल्यू ने धेनु ग्रीन कंपनी के वांछित एजेंट को किया गिरफ्तार

निवेशकों से करीब 65 करोड़ रुपये जमा कराने का आरोप, अवधि पूरी होने पर नहीं लौटाई रकम

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की टीम ने धेनु ग्रीन एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, कानपुर से जुड़े वांछित अभियुक्त एजेंट सत्यनारायण पाल को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को 18 सितंबर 2026 को थाना गजनेर क्षेत्र, कानपुर देहात से गिरफ्तार किया गया।

मामला धेनु ग्रीन ग्रुप ऑफ कम्पनीज से जुड़ा है। आरोप है कि कंपनी के सीएमडी और निदेशकों ने आकर्षक योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर आम लोगों को अधिक प्रतिफल और ब्याज देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद एजेंटों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों से धनराशि जमा कराई गई। निवेशकों को इसके एवज में कथित तौर पर कूटरचित बॉण्ड और रसीदें भी दी गईं।

बागपत: मुठभेड़ के बाद दो पशु चोर गिरफ्तार, हथियार बरामद ये खबर भी पढ़े : बागपत: मुठभेड़ के बाद दो पशु चोर गिरफ्तार, हथियार बरामद

शिकायत के अनुसार, निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद कंपनी की ओर से न तो वादा किया गया प्रतिफल या ब्याज दिया गया और न ही निवेशकों की मूल जमा राशि वापस की गई। इसके बाद कंपनी के पदाधिकारी कार्यालय बंद कर फरार हो गए।

मामले में शिकायत के आधार पर थाना कैंट, जनपद कानपुर नगर में मु0अ0सं0 50/2017 के तहत धारा 406, 420 और 419 भादवि में मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में मामले की विवेचना ईओडब्ल्यू को सौंपी गई।

ईओडब्ल्यू की विवेचना में कुल 13 अभियुक्तों को दोषी पाया गया। इसी क्रम में वांछित अभियुक्त सत्यनारायण पाल की गिरफ्तारी की गई। जांच में अभियुक्तगण द्वारा कंपनी में जनता की करीब 98,56,900 रुपये की धनराशि जमा कराकर गबन किए जाने की बात सामने आई है।ईओडब्ल्यू की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान