निघासन सीएचसी में भूकंप से बचाव की मॉकड्रिल, हादसे के बाद राहत-बचाव का किया गया अभ्यास

आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई परखी, पुलिस-प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व आपदा मित्रों ने संभाली जिम्मेदारी*

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शहनूर अली

निघासन-खीरी। 18 सितम्बर तरुणमित्र भूकंप जैसी आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन में मॉकड्रिल आयोजित की गई। प्रशासन की ओर से तैयार की गई योजना के तहत भूकंप की स्थिति का कृत्रिम परिदृश्य तैयार कर विभिन्न विभागों की टीमों ने राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास किया।

मॉकड्रिल के दौरान भूकंप से प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने, घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने और प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने अलग-अलग टीमों के बीच समन्वय और त्वरित कार्रवाई को परखा।

श्री राम जन्मभूमि परिसर में रामायण प्रसंगों पर हुई नृत्य आराधना ये खबर भी पढ़े : श्री राम जन्मभूमि परिसर में रामायण प्रसंगों पर हुई नृत्य आराधना

मॉकड्रिल में तहसील प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, नगर पंचायत और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। प्रशासन की योजना के अनुसार राहत-बचाव कार्य के लिए 77 आपदा मित्र लगाए गए थे। इसके अलावा दो फायर टेंडर, दो एंबुलेंस, एक बस, एक वैन, एक जेसीबी और चार छोटे वाहनों को भी अभ्यास में शामिल किया गया।

अधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारियां

मॉकड्रिल में एसडीएम निघासन यदुवीर सिंह को रिस्पॉन्सिबल ऑफिसर/इंसिडेंट कमांडर की जिम्मेदारी दी गई थी। तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी डिप्टी इंसिडेंट कमांडर, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार लाइजन ऑफिसर तथा सीओ निघासन शिवम कुमार सेफ्टी ऑफिसर/ऑपरेशन सेक्शन चीफ की भूमिका में रहे।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायलों को उपचार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का अभ्यास किया, जबकि पुलिस, अग्निशमन और आपदा मित्रों की टीम ने बचाव अभियान में अपनी भूमिका निभाई।

आपदा के समय बेहतर समन्वय पर जोर

मॉकड्रिल का उद्देश्य किसी वास्तविक आपदा की स्थिति में प्रशासन और संबंधित विभागों की तैयारियों को परखना तथा राहत एवं बचाव कार्यों में त्वरित निर्णय, संसाधनों के उपयोग और आपसी समन्वय को मजबूत करना रहा। अधिकारियों ने मॉकड्रिल के दौरान सामने आई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान