एकजुटता और विज्ञान के साथ दें टीबी को मात:डॉ सूर्य कान्त

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। केजीएमयू में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम है – “ टुगेदर फॉर हेल्थ,स्टैंड विद साइंस जो यह संदेश देती है कि टीबी जैसी प्रमुख स्वास्थ्य समस्या को विज्ञान और सभी के सहयोग से ही समाप्त किया जा सकता है। परिवार के सदस्यों,दोस्तों,सहकर्मियों का दायित्व है कि अगर किसी को टीबी के लक्षण जैसे दो हफ्तों से ज्यादा खांसी,खांसी में खून,बुखार,भूख कम लगना,वजन कम होना आदि हैं,तो पास के सरकारी अस्पताल में बलगम और एक्स-रे की जांच कराए। टीबी की ये जांचें और इलाज सभी सरकारी अस्पतालों में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निशुल्क होता हैं। इसलिए सभी से यह अपेक्षा है कि ऐसे लक्षणों को अनदेखा करने के बजाय समय पर जांच और इलाज बेहद जरूरी होता है। जनपद के दो मामलों में यह बात सामने आयी है।
केस 1 -ऐशबाग निवासी 28 वर्षीय रेनू को लगभग एक माह से खांसी आ रही थी और बुखार था। वह अपने आप से ही दवा ले रही थी लेकिन जब  लगभग एक माह के बाद भी आराम नहीं मिला तो  चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने टीबी की आशंका जताई। उसके बाद उन्होंने  जिला टीबी अस्पताल में स्पुटम की जांच और एक्स रे कराया तो फेफड़ों की टीबी की पुष्टि हुई।
केस 2 -  52 वर्षीय शालिनी बताती हैं कि वह जब 15 साल की थीं तो उन्हें टीबी हुआ था जिसके लिए उन्हें लगभग डेढ़ साल दवा खानी पड़ी थी। वह इतना परेशान हो गई थीं कि दवा छोड़ने का मन करता था लेकिन परिवार के सदस्यों के सहयोग से इलाज जारी रखा और स्वस्थ हुईं।
केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ.सूर्य कांत बताते हैं कि टीबी पूरी तरह से ठीक हो जाती है लेकिन इसके लिए समय पर जांच और नियमित इलाज बेहद जरूरी होता है। टीबी की समय से पहचान में परिवार के सदस्यों, दोस्तों,सहकर्मियों और समाज की भूमिका अहम है।अक्सर मरीज टीबी के शुरुआती लक्षणों जैसे खांसी,बुखार,वजन में कमी आदि को अनदेखा करते हैं जो कि रेनू के केस में दिखाई दे रहा है। ऐसे में आसपास के लोगों में जागरूकता मरीज को जांच के लिए प्रेरित कर सकती है। परिवार का सहयोग नियमित इलाज में मदद कर सकता है और दोस्तों, समाज व सहकर्मी भेदभाव के बजाए समर्थन और सहानुभूति देकर सहयोग कर सकते है। डॉ.सूर्यकांत के अनुसार पहले टीबी का इलाज लंबा चलता था जैसा कि शालिनी का केस दिखता है। अब एडवांस दवाओं के कारण छह माह चलता है। एमडीआर के केस में नौ माह चलता है। जांच के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई हैं पहले जहां माइक्रोस्कोपी जांच और एक्स रे  होता था अब इसके साथ आधुनिक तकनीकी जैसे-ट्रूनॉट, सीबीनाट, एआई बेस्ड हैंड होल्डिंग एक्सरे मशीन आ गई हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

राज्य वित्त आयोग आज जबलपुर दौरे पर, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ करेगा अहम बैठक

छठवां राज्य वित्त आयोग आज जबलपुर प्रवास पर रहेगा। सुबह सर्किट हाउस में मंत्री, सांसद, विधायक और महापौर के साथ...
मध्य प्रदेश 
राज्य वित्त आयोग आज जबलपुर दौरे पर, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ करेगा अहम बैठक

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

टैमी ब्यूमोंट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट होगा उनका विदाई मैच। 2009...
खेल 
इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

सनसनीखेज़ हत्याकांड का खुलासा :बेटी ने मां की हत्या की रची साजिश, सुपारी देकर कराया एक्सीडेंट

पुलिस के अनुसार पिता की मौत के बाद अनुकंपा नौकरी को लेकर परिवार में विवाद हुआ। आरोप है कि बेटी...
राजस्थान 
सनसनीखेज़ हत्याकांड का खुलासा :बेटी ने मां की हत्या की रची साजिश, सुपारी देकर कराया एक्सीडेंट

अमेरिकी धमाकों से दहला ईरान, खामेनेई को आज दफनाया जाना है मशहद में

तेहरान। अमेरिका ने लगातार दूसरी रात ईरान पर भीषण हमला किया है। इससे ईरान के कई शहरों में भारी नुकसान...
अंतर्राष्ट्रीय 
 अमेरिकी धमाकों से दहला ईरान, खामेनेई को आज दफनाया जाना है मशहद में

सांप ने काटा तो घायल युवक के साथ सांप को भी अस्पताल लेकर पहुंचे ग्रामीण, सब हैरान

फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के शंकरपुर गांव में बुधवार को एक युवक को सांप ने डस लिया। परिजन युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सांप ने काटा तो घायल युवक के साथ सांप को भी अस्पताल लेकर पहुंचे ग्रामीण, सब हैरान

उत्तर प्रदेश

भारी बारिश का असर: यूपी के कई जिलों में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल आज बंद

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियों को भी प्रभावित कर दिया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारी बारिश का असर: यूपी के कई जिलों में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल आज बंद

जिला कृषि अधिकारी ने छापा मार कार्यवाही के दौरान कीटनाशकों के 07 नमूने संग्रहीत किये

फिरोजाबाद, जिलाधिकारी के  निर्देशों के क्रम में कृषि अधिकारी द्वारा शिकोहाबाद तथा सिरसागंज  क्षेत्र में टीमें गठित कर छापामार कार्यवाही...
उत्तर प्रदेश 
जिला कृषि अधिकारी ने छापा मार कार्यवाही के दौरान कीटनाशकों के 07 नमूने संग्रहीत किये

कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

फिरोजाबाद,कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होटल, कोचिंग सेंटर, रेस्तरां मालिकों और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और मुख्य...
उत्तर प्रदेश 
कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन