डॉ. प्रियंका वर्मा कायस्थ विकास परिषद की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
गोरखपुर। कायस्थ विकास परिषद (अंतरराष्ट्रीय) द्वारा सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से परिषद ने डॉ. प्रियंका नितिन वर्मा को उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की संस्तुति पर की गई है। संगठन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, डॉ. वर्मा के सामाजिक योगदान एवं कायस्थ समाज के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
परिषद ने आशा व्यक्त की है कि डॉ. प्रियंका नितिन वर्मा अपने नए दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज में जागरूकता, संगठनात्मक मजबूती एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
डॉ. प्रियंका नितिन वर्मा गोरखपुर की वरिष्ठ दंत चिकित्सक हैं और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। उनकी नियुक्ति से संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।
