दर्जनों युवकों ने दूल्हे और बारातियों पर किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

खून से लथपथ दूल्हे को अस्पताल में कराया भर्ती

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हमीरपुर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव के पास बारात लेकर जा रहे दूल्हे और उसके भाई तथा कार में सवार रिश्तेदारों को बाइक से आए एक दर्जन युवकों ने रोक कर लाठी डंडों से जमकर मारापीटा।

दूल्हे और उसके परिजनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। युवकों ने कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने शुक्रवार को एक नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मझगवां थाने के झिन्नावीरा गांव निवासी जगदेव राजपूत के छोटे भाई मुन्नीलाल (25) पुत्र गुलाब सिंह गुरुवार को शादी होनी थी। बारात बांदा जिले के बबेरू थाने के इमलौर जानी थी। दूल्हा मुन्नी लाल कार में अपने भाई और रिश्तेदारों को बैठाकर जा रहा था।

औरैया में शादी के नाम पर ठगी का आरोप, दो दिन बाद दुल्हन घर से फरार  ये खबर भी पढ़े : औरैया में शादी के नाम पर ठगी का आरोप, दो दिन बाद दुल्हन घर से फरार

कोतवाली के बसेला गांव पहुंचने पर पहले से घात लगाकर बैठे कुछ युवकों ने कार को रोक लिया। युवकों ने अचानक से कार पर लाठी डंडों से हमला करते हुए कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

प्रतापगढ़ को मिला गौरव का अवसर, रोहित मिश्रा बने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ये खबर भी पढ़े : प्रतापगढ़ को मिला गौरव का अवसर, रोहित मिश्रा बने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष

युवकों ने कार के अंदर बैठे दूल्हे मुन्नीलाल को कार से बाहर निकाल लाठी डंडों से बड़ी ही बेरहमी के साथ जमकर मारपीट की। कार में सवार दूल्हे का भाई जगदेव, बेटी अमृता, बेटा गगन और नघारा गांव निवासी भांजी रूपाली बचाने लगी तो उन्हें भी लाठी डंडों से जमकर पीटा।

 तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल ये खबर भी पढ़े :  तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

इस दौरान सभी को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर युवक फरार हो गए। पुलिस घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले गई। पीड़ित पक्ष ने अंबर पुत्र रवींद्र निवासी कैंथा सहित एक दर्जन अज्ञात युवकों के विरूद्ध कोतवाली में तहरीर दी है।

कोतवाल अनूप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि दूल्हे के भाई जगदेव की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकादमा पंजीकृत किया गया। एक आरोपित शिवम को अभी हिरासत में लिया गया है। शेष अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राष्ट्रपति किम जोंग-उन ने उत्तर कोरिया में हथियारों का खुद किया परीक्षण

सियोल। उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग-उन की निगरानी में दक्षिण कोरिया को निशाना बनाने में सक्षम उन्नत हथियारों के...
अंतर्राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति किम जोंग-उन ने उत्तर कोरिया में हथियारों का खुद किया परीक्षण

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सीएमईआरआई का किया दौरा , कहा लोगों को गुमराह किया गया था

पश्चिम बर्दवान । राज्य के शहरी विकास एवं नगर प्रशासन मंत्री अग्निमित्रा पाल ने दुर्गापुर स्थित केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान...
पश्चिम बंगाल 
मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सीएमईआरआई का किया दौरा , कहा  लोगों को गुमराह किया गया था

आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में...
उत्तर प्रदेश 
आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

''क्या पति को 4 शादी करने की इजाजत देंगी?

मुंबई:महाराष्ट्र विधानसभा में बहुविवाह पर बयान देकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) विधायक सना मलिक अपने ही गठबंधन में ही घिर...
विचार मित्र 
''क्या पति को 4 शादी करने की इजाजत देंगी?

उत्तर प्रदेश

आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में...
उत्तर प्रदेश 
आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

अयोध्या । रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दान में कथित चोरी के मामले की जांच के बीच श्रीराम...
उत्तर प्रदेश 
 महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

मिर्जापुर : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

  मिर्जापुर । पड़री थाना क्षेत्र के कोहरा की देवरी गांव में शुक्रवार भोर में एक युवक का शव कमरे में...
उत्तर प्रदेश 
 मिर्जापुर : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी