विवेकानन्द अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई छह वर्षीय बच्चे की जान

— क्रॉनिक कंस्ट्रिक्टिव पेरिकार्डाइटिस बीमारी से था पीड़ित

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ।विवेकानन्द अस्पताल के डॉक्टरों छह वर्षीय बच्चे के हार्ट सर्जरी कर जान बचाई। क्रॉनिक कंस्ट्रिक्टिव पेरिकार्डाइटिस बीमारी पीड़ित था,जोकि अब पूरी तरह स्वस्थ है।
विवेकानन्द पॉलीक्लिनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान के कार्डियक सर्जन डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने बताया अर्श अली को पूर्व में निदानित क्रॉनिक कंस्ट्रिक्टिव पेरिकार्डाइटिस की बीमारी के कारण संस्थान में भर्ती कराया गया। वह इस बीमारी के लिए दवाओं का सेवन कर रहा था।
उन्होंने बताया बच्चे को पेट में पानी भरना , सांस लेने में कठिनाई, कमजोरी एवं अत्यधिक थकान तथा दैनिक सामान्य गतिविधियों को करने में परेशानी हो रही थी। सीटी स्कैन की जांच में गंभीर क्रॉनिक कंस्ट्रिक्टिव पेरिकार्डाइटिस व हार्ट के चारों ओर स्थित पेरिकार्डियम की अत्यधिक मोटाई पाई गई। चिकित्सीय स्थिति को देखते हुए उसके लिए पेरिकार्डिएक्टॉमी करने का निर्णय लिया गया। बच्चा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से था और उसके पास आयुष्मान कार्ड था। शासन से आयुष्मान कार्ड की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद उसे संस्थान के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी वार्ड में भर्ती किया गया।
शल्य चिकित्सा से पूर्व बच्चे को चार दिनों तक चिकित्सकीय देखरेख में रखकर शरीर में जमा अतिरिक्त द्रव को कम करने के लिए उपचार दिया गया। इसके पश्चात 16 सितम्बर को उसकी शल्य चिकित्सा की गई। लगभग तीन घंटे तक चली इस जटिल शल्य चिकित्सा में सबटोटल पेरिकार्डिएक्टॉमी सफलतापूर्वक की गई।
यह शल्य चिकित्सा डॉ. अरविन्द कुमार वर्मा, कार्डियक सर्जन, द्वारा डॉ. राजीव कुमार गुप्ता, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट के सहयोग से सम्पन्न की गई। शल्य चिकित्सा के बाद निर्धारित वीनिंग प्रोटोकॉल के अनुसार बालक को तुरंत वेंटिलेटर से हटा दिया गया अब उसकी स्थिति स्थिर रही। अब बच्चे की स्थिति ठीक है और वह चिकित्सकों की निगरानी में स्वस्थ हो रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान