डीएम ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण,किया तकनीकी कार्याे की प्रसंशा
बस्ती - जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने भारत विकसित संकल्प यात्रा के भ्रमण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती का भ्रमण किया। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा की जाने वाली गतिविधियों जैसे कि किसानो को प्रशिक्षण, प्रदर्शन आदि देकर किसानो को सब्जी, फल की नई-2 प्रजाति के पौध को उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने केंद्र पर स्थित रंगीन आम की बाग़ में उपलब्ध 12 आम की प्रजातियों का अवलोकन किया एवं मत्स्य तालाब, फल पौध व उद्यान नर्सरी आदि का भ्रमण किया। उन्होने केंद्र द्वारा किये जा रहे कृषिगत तकनीकी कार्याे कि प्रसंशा की। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी पी.के. मिश्रा ने जिलाधिकारी को कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा तैयार की गई प्रगति-प्रतिवेदन का भी अवलोकन कराया।
जिलाधिकारी ने कृषि विज्ञान केंद्र तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे भारत विकसित संकल्प यात्रा के बारे में भी जानकारी ली तथा उन्होंने बस्ती सदर ब्लाक के गढागौतम ग्राम सभा में संचालित किए जाने वाले आज के भारत विकसित संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी तथा केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. बी.वी. सिंह, केंद्र के कर्मचारीगण जितेंद्र प्रताप शुक्ला, अविनाश कुमार सिंह तथा योगेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
About The Author

टिप्पणियां