डीएम ने बरमभारी में ग्राम चौपाल लगाकर योजनाओं की ली जानकारी

जिलाधिकारी ने नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का किया शुभारंभ

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता

उतरौला (बलरामपुर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने शुक्रवार को विकास खंड उतरौला की ग्राम पंचायत बरमभारी में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। 

उन्होंने आवास, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषाहार और विद्युत आपूर्ति सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। साथ ही ग्राम पंचायत निधि से कराए गए विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का भी ग्रामीणों से सत्यापन किया।

क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रवाना होंगी यूपी टीम ये खबर भी पढ़े : क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रवाना होंगी यूपी टीम

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिवालय में नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने वहां अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत कर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए अध्ययन का उपयोगी माध्यम है। अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए।

चौपाल में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, वृद्धावस्था व निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित अन्य योजनाओं की स्थिति जानी। स्वास्थ्य सेवाओं, विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे-मील और आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। 

अधिकारियों को पात्र लोगों को सभी कल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार वीरेंद्र प्रताप, खंड विकास अधिकारी सईद अहमद, एडीओ पंचायत मोहम्मद मुस्तकीम, ग्राम प्रधान अवकात अली सहित अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान