पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षा केन्द्र पहॅुच कर डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

पारदर्शिता और शुचिता के साथ परीक्षा संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन भी जिलाधिकार अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने परीक्षा को सकुशल,पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से गुरु नानक इण्टर कॉलेज,बिलासपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों की बैठने की व्यवस्था,सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता,विद्युत व्यवस्था,पेयजल,शौचालय,सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रवेश प्रक्रिया का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि परीक्षा का आयोजन शासन की मंशा के अनुरूप पूर्ण निष्पक्षता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

अमौसी एयरपोर्ट पर उतरे तीन विमान दिल्ली का मौसम ठीक होने पर रवाना किए गये ये खबर भी पढ़े : अमौसी एयरपोर्ट पर उतरे तीन विमान दिल्ली का मौसम ठीक होने पर रवाना किए गये

उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को परीक्षा केंद्र के आसपास सतत निगरानी बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए,जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बिलासपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

मोदी सरकार के नेतृत्व में बदली विकास व सुशासन की तस्वीर: मुख्यमंत्री ये खबर भी पढ़े : मोदी सरकार के नेतृत्व में बदली विकास व सुशासन की तस्वीर: मुख्यमंत्री

बुधवार को आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा दोनों पालियों में सकुशल सम्पन्न हुई।जिसमें प्रथम पाली में 3281 परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी,847 परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे तथा द्वितीय पाली में 3258 परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी,870 परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

एआईपीईएफ ने दिया बिजली कर्मियों के संघर्ष को राष्ट्रीय समर्थन ये खबर भी पढ़े : एआईपीईएफ ने दिया बिजली कर्मियों के संघर्ष को राष्ट्रीय समर्थन

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गुरू गोविन्द सिंह चौक पर स्थापित हुआ खण्डाः उमड़ी आस्था

बस्ती - शनिवार को वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह से कंपनीबाग चौराहा गूंज उठा। पंजाब से आया...
उत्तर प्रदेश 
गुरू गोविन्द सिंह चौक पर स्थापित हुआ खण्डाः उमड़ी आस्था

अमेठी में यूपी 112 कर्मियों ने फांसी लगा रहे व्यक्ति की बचाई जान, महानिदेशक ने किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में यूपी 112 के पुलिसकर्मियों की तत्परता से एक व्यक्ति की जान बच गई।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमेठी में यूपी 112 कर्मियों ने फांसी लगा रहे व्यक्ति की बचाई जान, महानिदेशक ने किया सम्मानित

माला राय की जगह तृणमूल नेतृत्व ने अलीफा अहमद को सौंपी महिला मोर्चा की कमान

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में साल 2026 के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर...
पश्चिम बंगाल 
माला राय की जगह तृणमूल नेतृत्व ने अलीफा अहमद को सौंपी महिला मोर्चा की कमान

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने महेन्द्र चौहान

बस्ती - उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय महामंत्री राजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर जनपद बस्ती...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने महेन्द्र चौहान

'द' सरयू अस्पताल माझा क्षेत्र में बना लाइफ लाइन

बस्ती (दुबौलिया) - ग्रामीण अंचलों में सरकारी स्वास्थ्य सेवाये डाक्टरों के अभाव में अनरजिस्टर्ड डाक्टरों के भरोसे चल रहा है...