सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, बोले,नियम तोड़ने वालों पर हो सख्त कार्रवाई, वाहनों के सीज करने में न हो हिचक

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, संकेतक, रंबल स्ट्रिप और स्पीड बोर्ड लगाने के निर्देश; टी-जंक्शन होंगे सुरक्षित

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

विजयपाल सिंह

लखीमपुर-खीरी,30 मई(तरूणमित्र)। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाएं जाने, यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीडीओ अभिषेक कुमार ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक का संयोजन, संचालन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड (तृतीय) के अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार यादव, एआरटीओ शांति भूषण पांडे ने किया। 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल विभागीय जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनजीवन की सुरक्षा का विषय है। परिवहन और पुलिस विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर सड़क पर ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग, अन्य प्रमुख मार्गों पर आवश्यक संकेतकों तथा निर्धारित गति सीमा के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। सड़क पर स्पष्ट संकेतक और गति सीमा की जानकारी दुर्घटनाओं को कम करने में अहम भूमिका निभाती है।

सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए स्पेशल रिविजनल कोर्ट से राहुल गांधी को राहत ये खबर भी पढ़े : सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए स्पेशल रिविजनल कोर्ट से राहुल गांधी को राहत

बैठक में डीएम ने मुख्य मार्गों से जुड़ने वाले टी-जंक्शनों को दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील बताते हुए वहां रंबल स्ट्रिप बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए तैयार कार्ययोजना और अब तक किए गए सुधारात्मक उपायों की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने पीपीटी के माध्यम से सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया।

डीएम ने डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा से विद्यालयों में गठित रोड सेफ्टी क्लबों की स्थिति और उनकी सक्रियता की समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का संदेश देने पर जोर दिया।

बैठक में एआरटीओ शांति भूषण पांडे ने परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्यवाहियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जबकि सीओ ट्रैफिक ने पुलिस विभाग की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन वाहनों पर पांच से अधिक चालान लंबित हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है।

सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर सड़क सुरक्षा संबंधी अभियानों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा आमजन, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।

इनकी रही मौजूदगी:-बैठक में सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, एसडीएम, एआरटीओ शांति भूषण पांडे, ईई पीडब्ल्यूडी अनिल कुमार यादव, तरुणेन्द्र त्रिपाठी, केके झा, एआरएम रोडवेज लखीमपुर/गोला, जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए, शुगर मिल के प्रतिनिधि, सहित जिला सड़क सुरक्षा समिति के सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

शॉर्ट सर्किट के चलते नोएडा की सोसाइटी में लगी आग

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी के बिजली पैनल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शॉर्ट सर्किट के चलते नोएडा की सोसाइटी में लगी आग

सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के शुभारंभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी

लेक्सस ES 350h ने भारत में रखा कदम, इसके स्मार्ट टेक्नोलॉजी और फीचर्स के लोग है दीवाने

कीमत 66.10 लाख रुपये से शुरू लग्जरी कार खरीदने वालों के लिए जापानी ऑटो कंपनी लेक्सस ने भारत में अपनी...
टेक-मित्र 
लेक्सस ES 350h ने भारत में रखा कदम, इसके स्मार्ट टेक्नोलॉजी और फीचर्स के लोग है दीवाने

गाजियाबाद में झगड़े के बाद पति-पत्नी ने खाया जहर, अस्पताल में मौत

नोएडा। गाजियाबाद के रिपब्लिक क्रॉसिंग सोसाइटी में रहने वाले पति-पत्नी ने आपस में हुए झगड़े के बाद बीती रात को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में झगड़े के बाद पति-पत्नी ने खाया जहर, अस्पताल में मौत

नोएडा PG अग्निकांड: दो मौतों के बाद संचालक गिरफ्तार, फरार केयरटेकर की तलाश तेज

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जनपद में नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव के गली नंबर -2 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा PG अग्निकांड: दो मौतों के बाद संचालक गिरफ्तार, फरार केयरटेकर की तलाश तेज

उत्तर प्रदेश