डीएम ने छात्रों से संवाद कर जिज्ञासाओं का किया समाधान
बदायूं। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी अवनीश राय ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने को लेकर सवाल पूछे, जिनका जिलाधिकारी ने विस्तारपूर्वक जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कक्षा 10 के छात्र अमन ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा से संबंधित सवाल किया। कक्षा 12 के छात्र मोहित ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। अनुप कुमार ने प्रवक्ता बनने के लिए आवश्यक तैयारी एवं प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न किया, जबकि अरहान ने रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने को लेकर जिलाधिकारी से जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने सभी विद्यार्थियों के प्रश्नों को गंभीरता से सुनकर उन्हें संबंधित क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक लाल जी यादव, प्रधानाचार्य नूतन रानी सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
