16-17 मई को उत्तरकाशी में गरजेंगे धीरेंद्र प्रताप, आंदोलनकारियों के हक में लड़ेंगे

राज्य आंदोलनकारियों के अधिकारों की लड़ाई को देंगे नई धार, आरक्षण और चिन्हीकरण पर बनेगी निर्णायक रणनीति

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन 

गाजियाबाद। धीरेंद्र प्रताप 16 और 17 मई को उत्तरकाशी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों के अधिकारों से जुड़े अहम मुद्दों पर बड़ा मंथन करेंगे। जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र प्रताप 16 मई को देहरादून से रवाना होकर मसूरी और नैनबाग होते हुए बड़कोट पहुंचेंगे।

17 मई को वे बड़कोट में आयोजित राज्य आंदोलनकारियों के जिला स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर आंदोलनकारियों को संबोधित करेंगे। 10 फीसदी आरक्षण और चिन्हीकरण में देरी पर सरकार को घेरेंगे आंदोलनकारी सम्मेलन में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की लंबित प्रक्रिया तथा 10 फीसदी आरक्षण लागू करने में हो रही देरी को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी। आंदोलनकारियों का मानना है कि वर्षों से लंबित मांगों को लेकर सरकार का रवैया निराशाजनक रहा है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गुरु रविदास जयंती पर 131 कलशों में पहुंचेगी जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी, गांव-गांव गूंजेगा समरसता का संदेश ये खबर भी पढ़े : गुरु रविदास जयंती पर 131 कलशों में पहुंचेगी जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी, गांव-गांव गूंजेगा समरसता का संदेश

बड़कोट आंदोलनकारी समिति के अध्यक्ष वासुदेव डिमरी ने बताया कि सम्मेलन में उत्तरकाशी जिले के पुरोला, बड़कोट, डुंडा, चिन्यालीसौड़ समेत विभिन्न तहसीलों के आंदोलनकारियों को आमंत्रित किया गया है। वरिष्ठ आंदोलनकारी नेताओं की मौजूदगी से सम्मेलन होगा अहम सम्मेलन में राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुरेंद्र भर्तृवाल तथा दूसरी उपाध्यक्ष कोठारी को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरिकृष्ण भट्ट, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र पोखरियाल, महिला शाखा अध्यक्ष सावित्री नेगी, केंद्रीय संरक्षक जयप्रकाश उत्तराखंडी और कमला पांडे भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

उत्तराखंड आंदोलन की भावना को फिर से मजबूत करने की तैयारी राज्य आंदोलनकारियों का यह सम्मेलन केवल औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि आंदोलनकारियों के सम्मान, पहचान और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा देने वाला मंच माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस सम्मेलन से सरकार पर लंबित मांगों को लेकर दबाव और तेज होगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मेक्सिको के दिग्गज गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ ने लिया संन्यास, 22 साल के शानदार करियर का अंत

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के महान गोलकीपरों में शुमार गुइलेर्मो ओचोआ ने मंगलवार को पेशेवर फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर...
खेल 
मेक्सिको के दिग्गज गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ ने लिया संन्यास, 22 साल के शानदार करियर का अंत

मध्य प्रदेश विधानसभा में आज 7,765 करोड़ का अनुपूरक बजट, हंगामे के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार होने के आसार है। दरअसल, बुधवार को सरकार...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश विधानसभा में आज 7,765 करोड़ का अनुपूरक बजट, हंगामे के आसार

मैथ्यू मॉट बने सिडनी सिक्सर्स के नए मुख्य कोच, दो साल के अनुबंध पर मिली जिम्मेदारी

सिडनी।ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी कोच मैथ्यू मॉट को बिग बैश लीग (बीबीएल) फ्रेंचाइजी सिडनी सिक्सर्स की पुरुष टीम का मुख्य...
खेल 
मैथ्यू मॉट बने सिडनी सिक्सर्स के नए मुख्य कोच, दो साल के अनुबंध पर मिली जिम्मेदारी

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक ही परिवार...
उत्तराखंड 
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

जयशंकर बोले- ऊर्जा, खाद्य और स्वास्थ्य सुरक्षा अब वैश्विक प्राथमिकता, भारत-आसियान साझेदारी होगी मजबूत

मनीला (फिलीपींस)। भारतीय विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि ऊर्जा, भोजन और स्वास्थ्य सुरक्षा को अब हल्के में नहीं...
अंतर्राष्ट्रीय 
जयशंकर बोले- ऊर्जा, खाद्य और स्वास्थ्य सुरक्षा अब वैश्विक प्राथमिकता, भारत-आसियान साझेदारी होगी मजबूत

उत्तर प्रदेश

राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

कानपुर। EP67 की कार्यप्रणाली को समझना वैक्सीन और प्रतिरक्षा आधारित उपचारों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब ने 22 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस जमा कर शिक्षा का दिया संबल

मुरादाबाद। ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब मुरादाबाद द्वारा मंगलवार को पुलिस मॉडर्न स्कूल, 9वीं बटालियन, पीएसी में आर्थिक रूप से कमजोर एवं...
उत्तर प्रदेश 
ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब ने 22 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस जमा कर शिक्षा का दिया संबल

जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीत लौटे खिलाड़ियों का अभिनंदन

मुरादाबाद। लखनऊ में 15 से 20 जुलाई तक आयोजित जूडो महाकुंभ स्टेट चैपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीत लौटे खिलाड़ियों का अभिनंदन