25 हजार दीपक जलाकर मनाया देव दीपावली 

25 हजार दीपक जलाकर मनाया देव दीपावली 

लखनऊ। राजधानी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आदि आदि गंगा गोमती तट पर भव्य रूप से दीपक जलाकर देव दीपावली मनाई गई।रविवार को गोमती नदी कुड़िया घाट स्थित देव दीपावली के 6865 दिन पूरे होने पर आरती के साथ रोटी कपड़ा फाउंडेशन एवं शुभ संस्कार समिति द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 2500 दीपकों से और आर्ट्स कॉलेज के बच्चों द्वारा सुंदर रंगोली से सजे गोमती तट को सजाया गया।
 
वहीं इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडे ने सभी को कार्तिक पूर्णिमा की बधाई दी। इसी क्रम में फाउंडेशन के सचिव रिद्धि किशोर गौड़ ने सरकार से गोमती सफाई और नाले बंद करने का आग्रह किया। वहीं आरजे प्रतीक की गो फ़ॉर गोमती टीम ने भी देव दीपावली में बढ़-चल कर हिस्सा लिया।
 
देव दीपावली के दौरान मुख्य रूप से आशीष अग्रवाल ,डॉ विवेक तांगड़ी,राजेश आनंद, अजय मेहरोत्रा ,अतुल गुप्ता ,आकांक्षा आनंद, कृष्णानंद राय , रिज़वान हसन समेत भक्त मौजूद रहे।
Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आलोक स्टील प्लांट में महिला मजदूर की मौत, पांच लाख मुआवजे के बाद उठा शव आलोक स्टील प्लांट में महिला मजदूर की मौत, पांच लाख मुआवजे के बाद उठा शव
रामगढ़।रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में आलोक स्टील प्लांट में एक महिला मजदूर की मौत हो गई। मौत के...
झारखंड में जुलाई माह में होगी अच्छी बारिश
मुख्यमंत्री आज सिंगरौली और अनूपपुर जिले के प्रवास पर,
स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
नवाचार में पर्यावरण संरक्षण एवं समरसता का संदेश देते हुए 5 जुलाई को निकलेगी रथयात्रा
डी. गुकेश ने मैग्नस कार्लसन को हराया, लगातार पांचवीं जीत के साथ एकल बढ़त बनाई
ट्रिनिडाड एंड टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान करने की घोषणा