थाना महुली पर बैठक में शांति, सुरक्षा एवं सोशल मीडिया जागरूकता पर हुई विस्तृत चर्चा

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान,के तहत,समाज में शांति, सुरक्षा और आपसी विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से थाना महुली परिसर में पुलिस मित्रों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द, जनसुरक्षा तथा पुलिस-जनसहयोग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई । बैठक का उद्देश्य केवल पुलिस मित्रों को निर्देशित करना नहीं, बल्कि उन्हें पुलिस और आमजन के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी के रूप में और अधिक सक्रिय एवं जिम्मेदार भूमिका के लिए प्रेरित करना रहा । पुलिस मित्रों को बताया गया कि किसी भी क्षेत्र की वास्तविक सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं होती, बल्कि जागरूक नागरिक और पुलिस जब एक साथ खड़े होते हैं, तभी समाज को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण मिलता है । छोटी-सी सूचना समय रहते पुलिस तक पहुंच जाने से कई बार बड़ी घटना को रोका जा सकता है ।

बैठक में विशेष रूप से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। पुलिस मित्रों से कहा गया कि किसी भी फोटो, वीडियो, ऑडियो अथवा मैसेज की सत्यता जाने बिना उसे आगे फॉरवर्ड या प्रसारित न करें, उन्हें समझाया गया कि एक अपुष्ट संदेश कुछ ही मिनटों में सैकड़ों लोगों तक पहुंच सकता है और छोटी-सी अफवाह समाज में तनाव का कारण बन सकती है, इसलिए सोशल मीडिया का प्रयोग समाज को जोड़ने, जागरूक करने और सकारात्मक संदेश पहुंचाने के लिए किया जाए, न कि भ्रम या भय पैदा करने के लिए । किसी भी संदिग्ध अथवा भ्रामक पोस्ट की जानकारी मिलने पर स्वयं प्रतिक्रिया देने अथवा उसे आगे प्रसारित करने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की गई ।

ओवैसी के गठबंधन बयान पर एनडीए का पलटवार ये खबर भी पढ़े : ओवैसी के गठबंधन बयान पर एनडीए का पलटवार

*बैठक में प्रमुख बिंदुओं पर हुई चर्चा*
    सोशल मीडिया पर अफवाह एवं भ्रामक सूचना प्रसारित न करना ।
    बिना सत्यापन किसी भी फोटो, वीडियो, ऑडियो या मैसेज को फॉरवर्ड न करना ।
    आपत्तिजनक एवं भड़काऊ सामग्री की सूचना तत्काल पुलिस को देना ।
    क्षेत्र में शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने में सहयोग करना ।
    संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की गतिविधियों पर सतर्क नजर रखना ।
    अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना पुलिस को देना ।
    जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के संबंध में पुलिस को जानकारी देना ।
    महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहना ।
    स्कूल-कॉलेज के आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देना ।
    साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति आमजन को जागरूक करना ।
    साइबर अपराध होने पर तत्काल शिकायत करने के लिए लोगों को प्रेरित करना ।
    यातायात नियमों के पालन के लिए आमजन को जागरूक करना ।
    नाबालिगों को वाहन न चलाने देने के लिए अभिभावकों को जागरूक करना ।
    भूमि एवं पारिवारिक विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से पुलिस/प्रशासन के समक्ष रखने के लिए प्रेरित करना ।
    धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में आपसी सद्भाव और भाईचारा बनाए रखना ।
    किसी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लेने तथा तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील ।
    गांव एवं मोहल्लों में संवाद एवं सकारात्मक वातावरण बनाए रखने में सहयोग करना ।
    कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाना ।
    पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास कायम करने में सक्रिय भूमिका निभाना ।
    “सतर्क नागरिक—सुरक्षित समाज” की भावना के साथ पुलिस का सहयोग करना ।

*पुलिस मित्रों से भावनात्मक अपील*

बैठक में पुलिस मित्रों को प्रेरित करते हुए कहा गया कि पुलिस मित्र होना केवल एक पहचान नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है। आपके द्वारा दी गई एक छोटी-सी सही सूचना किसी परिवार को सुरक्षित कर सकती है, किसी विवाद को बढ़ने से रोक सकती है और किसी बड़ी घटना को टाल सकती है । अफवाहों के दौर में सत्य की आवाज बनना, विवाद के समय शांति का संदेश देना और जरूरतमंद व्यक्ति को पुलिस तक पहुंचाना ही एक जिम्मेदार पुलिस मित्र की पहचान है । पुलिस और जनता के बीच विश्वास की दूरी कम होगी तो अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी । थाना महुली पुलिस द्वारा सभी पुलिस मित्रों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्र में “पहले सत्य की जांच, फिर विश्वास और उसके बाद ही सूचना का प्रसार” के सिद्धांत को अपनाएं तथा समाज में शांति, सद्भाव और सुरक्षा का सकारात्मक संदेश पहुंचाएं ।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान