उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कौशाम्बी में तीर्थ यात्री विश्रामालय, यात्री शेड व देवीगंज बाईपास का किया स्थलीय निरीक्षण

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260204-WA0044

कौशाम्बी।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कौशाम्बी जनपद के नगर पंचायत दारानगर में पूर्वाचल विकास निधि (जिलांश) के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता एवं उपयोगिता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उप मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत दारानगर में ₹49.98 लाख की लागत से नवनिर्मित तीर्थ यात्रियों के विश्रामालय, ₹6.27 लाख की लागत से विश्रामालय तक कराए गए इंटरलाकिंग कार्य तथा ₹22.32 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय एवं स्नानागार का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को परिसर में बाउंड्रीवॉल निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने एवं खाली पड़ी भूमि के समुचित उपयोग के निर्देश दिए।इसके पश्चात माननीय उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन देवीगंज बाईपास का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री हरवंश सिंह ने जानकारी दी कि बाईपास का निर्माण कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत उप मुख्यमंत्री ने पूर्वाचल विकास निधि के तहत जनसुविधा के लिए निर्मित यात्री शेडों का भी अवलोकन किया। इनमें ग्राम ओरेनी में लेहदरी मार्ग, ग्राम कनवार में सिराथू–फतेहपुर मार्ग तथा ग्राम सैनी में लेहदरी मार्ग पर जनपद सीमा में नवनिर्मित यात्री शेड शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये संरचनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रियों को सुविधा और सुरक्षा प्रदान करने में सहायक होंगी।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हरवंश सिंह, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सीएम आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : सीएम आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार

माननीय उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार पूर्वांचल के समग्र विकास, तीर्थाटन सुविधाओं के विस्तार और सड़क अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल सके।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

रील से शुरू हुई कहानी, मंदिर में लिए सात फेरे, अमरोहा में तीन बहनों ने एक ही युवक से की , वीडियो से मचा बवाल

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में एक कथित अनोखी शादी का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रील से शुरू हुई कहानी, मंदिर में लिए सात फेरे, अमरोहा में तीन बहनों ने एक ही युवक से  की , वीडियो से मचा बवाल

फर्जी प्रपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे सात शिक्षकों की सेवा समाप्त

सीतापुर ।जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल करने वाले 7 शिक्षकों पर गाज गिरी...
उत्तर प्रदेश 
फर्जी प्रपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे सात शिक्षकों की सेवा समाप्त

दिल्ली-पटना के बाद अब कटिहार के छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज, बेगूसराय में निकला मार्च

बेगूसराय में छात्रों का मार्च कटिहार। नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार में छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ता...
बिहार 
दिल्ली-पटना के बाद अब कटिहार के छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज, बेगूसराय में निकला मार्च

छात्रों की छवि खराब होते देखना शिक्षक के लिए दुखद: सोनम वांगचुक की पत्नी

जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रो को दोषी ठहराया नई दिल्ली। पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि...
राष्ट्रीय 
छात्रों की छवि खराब होते देखना शिक्षक के लिए दुखद: सोनम वांगचुक की पत्नी

गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, सीएम भूपेंद्र पटेल ने अमित शाह से की बात

बारिश के हालात पर प्रशासन अलर्ट, नागरिकों की सुरक्षा और राहत कार्यों पर चर्चा अहमदाबाद। गुजरात के कई हिस्सों में...
गुजरात 
गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, सीएम भूपेंद्र पटेल ने अमित शाह से की बात

उत्तर प्रदेश

रील से शुरू हुई कहानी, मंदिर में लिए सात फेरे, अमरोहा में तीन बहनों ने एक ही युवक से की , वीडियो से मचा बवाल

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में एक कथित अनोखी शादी का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रील से शुरू हुई कहानी, मंदिर में लिए सात फेरे, अमरोहा में तीन बहनों ने एक ही युवक से  की , वीडियो से मचा बवाल

फर्जी प्रपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे सात शिक्षकों की सेवा समाप्त

सीतापुर ।जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल करने वाले 7 शिक्षकों पर गाज गिरी...
उत्तर प्रदेश 
फर्जी प्रपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे सात शिक्षकों की सेवा समाप्त

वाराणसी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को

कुलपति तैयारियों पर रख रहे नजर,परिसर में रंगरोगन भी वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में 44वें...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को

दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर बागपत में हाई अलर्ट, टोल प्लाजा पर हाे रही चेकिंग

सोशल मीडिया पर भी सख्त नजर बागपत। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली एनसीआर बागपत...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर बागपत में हाई अलर्ट, टोल प्लाजा पर हाे रही चेकिंग