भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुचारू रखने को संविदा कर्मियों की बहाली की मांग

उत्पीड़न की कार्यवाहियां समाप्त करने की मांग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष से मांग की है कि भीषण गर्मी के दौर में पटरी से उतर रही बिजली व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने हेतु हटाए गए अनुभवी संविदा कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाए तथा बिजली कर्मियों पर अनावश्यक रूप से चल रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों को तुरंत समाप्त किया जाए।

संघर्ष समिति ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड स्तर पर बिजली उपलब्ध होने के बावजूद उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसका प्रमुख कारण यह है कि प्रदेश का ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क 32,000 से 33,000 मेगावाट की बिजली आपूर्ति को संभालने के लिए पर्याप्त रूप से सक्षम नहीं है। संघर्ष समिति ने कहा कि नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में गंभीर और दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए, किंतु यह कार्य रातों-रात संभव नहीं है।

समाधान दिवस : 795 प्रकरणों में से 181 का निस्तारण  ये खबर भी पढ़े : समाधान दिवस : 795 प्रकरणों में से 181 का निस्तारण 

संघर्ष समिति ने कहा कि वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता यह है कि उपलब्ध बिजली को प्रभावी ढंग से उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए तथा फॉल्टों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किंतु 20 हजार से अधिक संविदा कर्मियों को हटाए जाने, राजधानी लखनऊ सहित कई शहरों में लागू की गई वर्टिकल व्यवस्था के कारण नियमित पदों को कमजोर किए जाने तथा अव्यवस्थित कार्य प्रणाली के चलते बिजली होते हुए भी उपभोक्ताओं तक निर्बाध आपूर्ति नहीं पहुंच पा रही है।

संघर्ष समिति ने कहा कि बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर एवं अभियंता भीषण गर्मी में दिन-रात कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हुए उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, किंतु प्रबंधन का असहयोगपूर्ण, असंवेदनशील एवं असहिष्णु रवैया बिजली व्यवस्था के लिए सबसे अधिक घातक सिद्ध हो रहा है।

संघर्ष समिति ने एक बार फिर जोर देकर कहा कि पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष को बिजली व्यवस्था सामान्य बनाए रखने के विषय में संघर्ष समिति से तत्काल वार्ता करनी चाहिए। संघर्ष समिति ने कहा कि वह पूरी तरह सहयोग के लिए तैयार है, किंतु यह प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि वह संघर्ष समिति से सार्थक विचार-विमर्श कर ऐसी कार्ययोजना तैयार करे जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े और प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार

गौहाटी विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग का पहला पूर्व छात्र सम्मेलन संपन्न, पूर्व छात्र परिषद का गठन

गुवाहाटी। गौहाटी विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित एवं सन् 1957 में स्थापित संस्कृत विभाग का प्रथम पूर्व छात्र सम्मेलन...
राष्ट्रीय 
गौहाटी विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग का पहला पूर्व छात्र सम्मेलन संपन्न, पूर्व छात्र परिषद का गठन

असम में बाढ़ का कहर जारी, 5 जिलों के 1.36 लाख लोग प्रभावित; मृतकों की संख्या पहुंची 85

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से अभी भी पांच जिलों की 136203 आबादी प्रभावित है। इस बीच तीन और शव मिले...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर जारी, 5 जिलों के 1.36 लाख लोग प्रभावित; मृतकों की संख्या पहुंची 85

एमपी में कमजोर पड़ा मानसून, 42 जिलों में सामान्य से कम बारिश; 5 अगस्त से बदल सकता है मौसम

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार अब भी सामान्य से पीछे चल रही है। प्रदेश में अब तक औसतन...
मध्य प्रदेश 
एमपी में कमजोर पड़ा मानसून, 42 जिलों में सामान्य से कम बारिश; 5 अगस्त से बदल सकता है मौसम

सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मध्य प्रदेश, महाकाल से ओंकारेश्वर तक उमड़ा आस्था का सैलाब

भाेपाल। सावन माह का पहला सोमवार मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल समेत पूरे मध्यप्रदेश में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के...
मध्य प्रदेश 
सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मध्य प्रदेश, महाकाल से ओंकारेश्वर तक उमड़ा आस्था का सैलाब

उत्तर प्रदेश

पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार

सावन के पहले सोमवार पर लोधेश्वर महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

बाराबंकी। सावन मास के प्रथम सोमवार पर उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री लोधेश्वर महादेव धाम में आस्था का अभूतपूर्व...
उत्तर प्रदेश 
सावन के पहले सोमवार पर लोधेश्वर महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

गाजियाबाद में सातवीं मंजिल से गिरकर महिला मनोचिकित्सक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में राजनगर एक्सटेंशन स्थित पॉश ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में रविवार को एक बेहद दुखद...
उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में सातवीं मंजिल से गिरकर महिला मनोचिकित्सक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र का आज से होगा आरम्भ

योगी आदित्यनाथ सरकार मंगलवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र का आज से होगा आरम्भ