पूर्व प्रमुख सचिव आर.के. सिंह की पत्नी श्रद्धेया ओमवती का निधन,जनपद में शोक की लहर
बिजनौर। जनपद की वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व प्रमुख सचिव आर.के. सिंह की धर्मपत्नी श्रद्धेया ओमवती देवी का आज शाम लगभग 4 बजे निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही जनपद सहित विभिन्न क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।
श्रद्धेया ओमवती जी अत्यंत मृदुल स्वभाव, सरल व्यक्तित्व एवं सभी को साथ लेकर चलने वाली महिला थीं। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में उन्होंने सदैव मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता दी। उनके व्यवहार और सौम्यता के कारण समाज के हर वर्ग में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त था।
उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों और परिचितों में गहरा दुःख व्याप्त है। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। बताया गया है कि उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन हेतु आवास विकास स्थित उनके निज निवास, बिजनौर में रखा गया है। जहां नगर के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक पहुंच रहे हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
