देवरिया: खेत में अज्ञात युवक का शव मिला, शरीर पर चोट के निशान पाए गए

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

थाना प्रभारी अविनाश मौर्या ने बताया कि उन्हें भटजमुआव मार्ग स्थित ग्राम पैकौली के पास गेहूं के खेत में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

बैंक हड़ताल के चलते 12 सितंबर को होने वाली लोक अदालत स्थगित ये खबर भी पढ़े : बैंक हड़ताल के चलते 12 सितंबर को होने वाली लोक अदालत स्थगित

मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष होने का अनुमान है, और एकहरा बदन, रंग गेहुँआ है। उसकी दाई कलाई पर अंग्रेजी में ‘रवि’ नाम और हथेली पर ‘एच’ का टैटू बना हुआ है। ये निशान उसकी पहचान में मददगार हो सकते हैं। शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे यह मामला संदिग्ध हो गया है और हत्या की आशंका की ओर इशारा करता है। शव को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई जारी है। मृत्यु का सटीक कारण केवल पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही निश्चित रूप से पता चल पाएगा। मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांव और सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।-

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत