दलाई लामा का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और मानवता के प्रति समर्पण हर व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत: 'वत्स'

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह ‘वत्स’ ने धर्मशाला में दलाई लामा से की मुलाकात, आध्यात्मिक चर्चा कर लिया आशीर्वाद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह ‘वत्स’ ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित मैक्लोडगंज में तिब्बती धर्मगुरु एवं विश्व विख्यात बौद्ध आध्यात्मिक नेता परमपावन दलाई लामा से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

अयोध्या: राम मंदिर दान लूट : कुतर्कों की इंतेहा  ? निर्मल रानी ये खबर भी पढ़े : अयोध्या: राम मंदिर दान लूट : कुतर्कों की इंतेहा  ? निर्मल रानी

इस विशेष अवसर पर उन्होंने दलाई लामा के आधिकारिक निवास पर पहुंचकर आध्यात्मिक, मानवीय मूल्यों एवं विश्व शांति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा भी की।

मैक्लोडगंज स्थित दलाई लामा के आधिकारिक निवास पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हिमालय की गोद में बसे इस शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण से परिपूर्ण क्षेत्र में मई माह में भी ठंड का एहसास बना हुआ था, जिसके कारण लोगों को शॉल और स्वेटर का सहारा लेना पड़ा। प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर इस स्थान पर हुई मुलाकात ने सभी को विशेष अनुभूति कराई।

ज्ञात हो कि वर्ष 1959 में तिब्बत पर चीन के कब्जे के बाद दलाई लामा भारत आए थे और तब से धर्मशाला स्थित मैक्लोडगंज में निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

आज भी वे पूरी दुनिया में शांति, अहिंसा, प्रेम, करुणा और मानवता का संदेश देने के लिए जाने जाते हैं। उनके विचार करोड़ों लोगों के जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान कर रहे हैं।

राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह ‘वत्स’ ने कहा कि दलाई लामा से मिलना उनके जीवन के सबसे सौभाग्यपूर्ण और अविस्मरणीय क्षणों में से एक है।

उन्होंने कहा कि दलाई लामा का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार और मानवता के प्रति समर्पण हर व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मुलाकात से उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा एवं आत्मिक शांति की अनुभूति हुई।

उन्होंने आगे कहा कि आज के तनावपूर्ण और संघर्षपूर्ण वैश्विक वातावरण में दलाई लामा का शांति, सहिष्णुता और करुणा का संदेश पूरी मानवता के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। समाज में प्रेम, भाईचारा और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने के लिए उनके विचारों का अनुसरण किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी अरविंद सिंह, व्यवसायी अमित सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने दलाई लामा के विचारों को मानव कल्याण के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मोटोरोला ने दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया मोटोरोला G77 पावर, जानें कैमरा और फीचर्स...

लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक 2,000 रुपये की छूट के बाद इसे 23,999 रुपये में खरीद सकते  मोटोरोला ने भारतीय...
टेक-मित्र 
मोटोरोला ने दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया मोटोरोला G77 पावर, जानें कैमरा और फीचर्स...

ताल–महल: हमीरपुर की ऐतिहासिक पहचान का गौरव- राजन कुमार शर्मा

पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसे बाजार केवल वस्तुओं के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं बल्कि वे विचारों, लोक परंपराओं का भी केंद्र...
विचार मित्र 
ताल–महल: हमीरपुर की ऐतिहासिक पहचान का गौरव- राजन कुमार शर्मा

अयोध्या: राम मंदिर दान लूट : कुतर्कों की इंतेहा  ? निर्मल रानी

एसआईटी को जांच की रिपोर्ट दाख़िल करने का निर्देश  प्रभु श्री राम मंदिर,अयोध्या में दान व चढ़ावे के पैसों व...
उत्तर प्रदेश 
अयोध्या: राम मंदिर दान लूट : कुतर्कों की इंतेहा  ? निर्मल रानी

संपादकीय: सोनम वांगचुक का संघर्ष, देश और दुनिया की जरूरत

दिल्ली उच्च न्यायालय में दाखिल एक जनहित याचिका ने एक बार फिर सोनम वांगचुक की सेहत और उनके संघर्ष को...
विचार मित्र 
संपादकीय: सोनम वांगचुक का संघर्ष, देश और दुनिया की जरूरत

देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में भटनी थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव मिला पहचान...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ

उत्तर प्रदेश

अयोध्या: राम मंदिर दान लूट : कुतर्कों की इंतेहा  ? निर्मल रानी

एसआईटी को जांच की रिपोर्ट दाख़िल करने का निर्देश  प्रभु श्री राम मंदिर,अयोध्या में दान व चढ़ावे के पैसों व...
उत्तर प्रदेश 
अयोध्या: राम मंदिर दान लूट : कुतर्कों की इंतेहा  ? निर्मल रानी

देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में भटनी थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव मिला पहचान...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ

कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार को दो डंपरों की टक्कर मे एक चालक की मौक़े पर मौत...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

देवरिया: गन्ने के खेत में मानव सिर का कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: गन्ने के खेत में मानव सिर का कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस