डकैतों का तांडव: बच्चों के मुंह पर टेप, महिलाओं को बंधक बनाकर लूटे करोड़ रुपए

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार के भाेर में 7 असलहाधारी डकैतों ने एक किराना कारोबारी के घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और करीब 1 करोड़ 2 लाख रुपये की नगदी व ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए।

वारदात इतनी फिल्मी और खौफनाक थी कि छोटे बच्चों तक को नहीं बख्शा गया। पुलिस अधिकारियाें ने माैका मुआयना किया और डकैताें की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही डकैताें की गिरफ्तारी हाे जाएगी।

देवा-बाराबंकी मार्ग पर स्थित ग्वारी गांव निवासी कारोबारी आलोक जायसवाल के घर में ही थोक किराना दुकान है। हथियार बंद डकैत शुक्रवार तड़के करीब 3:21 बजे पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए।

 फर्रुखाबाद में बेटे ने पत्थर से कुचल कर मां काे मार डाला, भाई-बहन घायल ये खबर भी पढ़े :  फर्रुखाबाद में बेटे ने पत्थर से कुचल कर मां काे मार डाला, भाई-बहन घायल

नीचे दुकान और ऊपर घर होने के कारण परिवार गहरी नींद में था। घर में उस समय आलोक जायसवाल, उनकी पत्नी, बेटा हिमांशु, बहू, मायके आई दोनों बेटियां और एक मासूम बच्चा मौजूद था।

डकैतों ने घुसते ही तमंचाें के बल पर पूरे परिवार को एक जगह बैठाकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद फिल्मी अंदाज में परिवार के लोगों के मुंह पर टेप चिपका दिया। रो रहे बच्चों को डकैतों ने बेरहमी से पीटा, जिससे घर में चीख-पुकार और दहशत फैल गई।

करीब एक घंटे तक डकैत घर में आराम से अलमारियां, लॉकर और हर कोना खंगालते रहे। पीड़ित परिवार के मुताबिक बदमाश करीब 12 लाख रुपये नकद और लगभग 90 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए। सुबह 4:22 बजे के आसपास बदमाश फरार हो गए।

डकैतों के जाने के बाद परिवार के सदस्याें ने किसी तरह खुद को मुक्त किया और पुलिस को सूचना दी। करोड़ों की डकैती की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मौके पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची। पूरे घर की बारीकी से जांच की गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

इलाके में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस बेखौफ अंदाज में डकैतों ने वारदात को अंजाम दिया, उससे पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि खुलासे के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही आरोपिताें को गिरफ्तार कर खुलाशा किया जाएगा

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता: दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में दोषी को 20 साल की सख्त सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत लखनऊ की आशियाना थाना पुलिस और अभियोजन शाखा की प्रभावी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता: दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में दोषी को 20 साल की सख्त सजा

मध्य प्रदेश में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 17 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के ऊपर मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 17 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

मणप्पुरम ज्वैलर्स के 18.53 किलो सोना गबन मामले में सह-आरोपी गिरफ्तार, चौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ। राजधानी की चौक पुलिस ने मणप्पुरम ज्वैलर्स लिमिटेड के करीब 18.53 किलोग्राम सोने के आभूषणों के गबन के बहुचर्चित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मणप्पुरम ज्वैलर्स के 18.53 किलो सोना गबन मामले में सह-आरोपी गिरफ्तार, चौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रेलवे के चोरी के कॉपर वायर का रिसीवर गिरफ्तार, 14.55 किलो रेल संपत्ति बरामद

सीवान। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान एवं अपराध आसूचना शाखा छपरा की संयुक्त टीम ने रेल संपत्ति खरीदने वाले एक...
बिहार 
रेलवे के चोरी के कॉपर वायर का रिसीवर गिरफ्तार, 14.55 किलो रेल संपत्ति बरामद

वृंदावन योजना में चोरी की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में मामला संदिग्ध

लखनऊ। राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन योजना सेक्टर-1बी में बुधवार को चोरी की सूचना मिलने से हड़कंप मच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 वृंदावन योजना में चोरी की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में मामला संदिग्ध

उत्तर प्रदेश

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता: दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में दोषी को 20 साल की सख्त सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत लखनऊ की आशियाना थाना पुलिस और अभियोजन शाखा की प्रभावी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता: दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में दोषी को 20 साल की सख्त सजा

मणप्पुरम ज्वैलर्स के 18.53 किलो सोना गबन मामले में सह-आरोपी गिरफ्तार, चौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ। राजधानी की चौक पुलिस ने मणप्पुरम ज्वैलर्स लिमिटेड के करीब 18.53 किलोग्राम सोने के आभूषणों के गबन के बहुचर्चित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मणप्पुरम ज्वैलर्स के 18.53 किलो सोना गबन मामले में सह-आरोपी गिरफ्तार, चौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वृंदावन योजना में चोरी की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में मामला संदिग्ध

लखनऊ। राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन योजना सेक्टर-1बी में बुधवार को चोरी की सूचना मिलने से हड़कंप मच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 वृंदावन योजना में चोरी की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में मामला संदिग्ध

पगफेरे से लौटते समय नवविवाहिता लापता, पति ने जेवर और नकदी लेकर भागने का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के आगरा में पिनाहट थाना इलाके में शादी के कुछ ही दिन बाद दुल्हन के फरार...
उत्तर प्रदेश 
पगफेरे से लौटते समय नवविवाहिता लापता, पति ने जेवर और नकदी लेकर भागने का लगाया आरोप