दुर्भावना पूर्ण झूठी एफआईआर पर बिना सबूत आपराधिक केस, न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग : हाईकोर्ट

कोर्ट ने कहा, यांत्रिक तरीके से अदालत ने लिया संज्ञान, पूरी केस कार्यवाही रद्द

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फर्जी एफआईआर और बिना सबूत पुलिस चार्जशीट पर अदालत के संज्ञान लेने को लेकर गंभीर टिप्पणी की है।

कोर्ट ने कहा है कि याची पर शिकायतकर्ता के रिश्तेदारों को आपत्तिजनक पत्र लिखकर शादी होने में व्यवधान डालने के आरोप का कोई पत्र बरामद किए बगैर बिना सबूत के पुलिस ने चार्जशीट दे दी और यांत्रिक तरीके से अदालत ने उस पर संज्ञान लेकर सम्मन भी जारी कर दिया।

ये खबर भी पढ़े : करोड़ों घोटाले के खेल में किसके इशारे पर चलता रहा बेलरायां सीएलएफ में  अनियमितताओं का दौर

जबकि कोई वाद कारण नहीं है। एक झूठी एफआईआर और बिना साक्ष्य बयान के आधार पर आपराधिक केस चला दिया गया। गाजीपुर के राजकुमार व तीन अन्य की याचिका की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि शिकायतकर्ता का केस दुर्भावनापूर्ण अभियोजन है। जिसका कोई भविष्य नहीं है।

याचीगण के खिलाफ कोई केस नहीं बनता। कोर्ट ने चार्जशीट, संज्ञान व सम्मन आदेश सहित राज्य बनाम आशीष चौहान व अन्य केस कार्यवाही को रद्द कर दिया है।

याचीगण के खिलाफ गाजीपुर के कासिमाबाद थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। जो न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मदाबाद की अदालत में विचाराधीन था।

याची के अधिवक्ता का कहना था कि विवेचना अधिकारी ने कोई सबूत इकट्ठा नहीं किए और निराधार बयान व एफ आई आर के आधार पर चार्जशीट दाखिल की।

अपमानजनक पत्र लिखने का आरोप लगाया गया किंतु पुलिस ने एक भी पत्र बरामद नहीं किया और बी एन एस की धारा 351(3) 352 के तहत चार्जशीट दाखिल कर दी। कोर्ट ने पूरी केस कार्यवाही को दुर्भावना पूर्ण करार देते हुए रद्द कर दिया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान: UAPA मामलों में न्यायिक स्तर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

मामलों का शीघ्र निपटारा ही विवाद का प्रभावी समाधान-सीजेआई
राष्ट्रीय  राज्य 
CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान: UAPA मामलों में न्यायिक स्तर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

ईरान ने जॉर्डन, कुवैत, बहरीन और कतर में अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों पर किए हमले

ईरान ने अमेरिकी हमलों के जवाब में सैन्य कार्रवाई का दावा किया। आईआरजीसी के अनुसार चार देशों में स्थित अमेरिकी...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान ने जॉर्डन, कुवैत, बहरीन और कतर में अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों पर किए हमले

व्यंग्य: गिरगिट! तुम बेवजह बदनाम हो, तुमसे आगे नेता हैं

डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा 'उरतृप्त' एक पेड़ की झुकी हुई डाल पर बैठा बाघा गिरगिट बड़ी देर से सड़क किनारे...
विचार मित्र 
व्यंग्य: गिरगिट! तुम बेवजह बदनाम हो, तुमसे आगे नेता हैं

धमतरी में मानसून मेहरबान, लगातार वर्षा से गंगरेल समेत चार बांधों में बढ़ा जलभराव

लगातार बारिश से महानदी परियोजना के जलाशयों में जल आवक बढ़ी। गंगरेल, मुरूमसिल्ली, दूधावा और सोंढूर बांधों में जलस्तर में...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी में मानसून मेहरबान, लगातार वर्षा से गंगरेल समेत चार बांधों में बढ़ा जलभराव

असम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, श्रीभूमि में 1 करोड़ की 10 हजार याबा गोलियां बरामद; दो गिरफ्तार

श्रीभूमि जिले में नशे के खिलाफ अभियान के दौरान बड़ी सफलता। पुलिस ने करीब 10,000 याबा गोलियां जब्त कीं। बरामद...
राष्ट्रीय 
असम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, श्रीभूमि में 1 करोड़ की 10 हजार याबा गोलियां बरामद; दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

यूपी 112 मुख्यालय में 'वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान 2026' के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान 2026 के अंतर्गत आज यूपी 112 मुख्यालय, लखनऊ परिसर में पर्यावरण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी 112 मुख्यालय में 'वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान 2026' के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

प्रयागराज में 14 जुलाई को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 3000 पदों पर होगा चयन

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर रोजगार मेले का आयोजन। 20 से अधिक निजी कंपनियां लेंगी भाग। करीब 3000...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में 14 जुलाई को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 3000 पदों पर होगा चयन

रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

हरित धरती–समृद्ध कल' अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प
उत्तर प्रदेश 
रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

मुरादाबाद।शनिवार रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद रविवार को एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों ने एक बार फिर दोनों की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग