कांग्रेस ने जिला प्रशासन को सौंपा पूजन सामग्री
लखनऊ। केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई भुगतान पर टैक्स लागू करने के विरोध में शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव" त्यागी" डॉक्टर शहजाद आलम एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह" बबलू" के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। यूपीआई पर भुगतान से टैक्स लगाने को रोकने की मांग किया। साथ ही कार्यकतार्ओं द्वारा यूपीआई से दो हजार रुपये की पूजन सामग्री खरीद कर प्रशासन के जरिये प्रधानमंत्री को जन्मदिन पर भेजा गया।
शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव" त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई भुगतान व्यवस्था के संबंध में नया शुल्क ढांचा लागू करने का निश्चय किया गया है । इस व्यवस्था से व्यापारियों में अतिरिक्त आर्थिक बोझ को लेकर चिंता उत्पन्न होना स्वाभाविक है। नए प्रावधानों के तहत रुपए 2000 से अधिक के चिन्हित व्यक्ति से व्यापारी डिजिटल लेनदेन पर मरचेंट डिस्काउंट रेट लागू किया जाना है। व्यापारी संगठनों द्वारा इस व्यवस्था के कारण व्यापारियों पर पड़ने वाली लागत तथा इसके संभावित अप्रत्यक्ष प्रभाव को लेकर आपत्ति एवं चिंता व्यक्त की गई है। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व सचिव बृजेश सिंह मोहम्मद नईम, राजेंद्र पांडे, किश्वर जहां, अजय वर्मा, नकी रजा. मनीष जायसवाल. शाहिद अली. शिव बहादुर सिंह. इशरत अली, तीरथ राज मिश्रा, गोलू पाठक सहित सैकड़ों कार्यक र्ता मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
