सीएमओ ने किया सीएचसी रेड क्रॉस का निरीक्षण

सीएमओ ने किया सीएचसी रेड क्रॉस का निरीक्षण

लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एन.बी.सिंह ने शनिवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेड क्रॉस का औचक निरिक्षण किया तथा वहां दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने आठ दिसम्बर से शुरू होने वाले पोलियो अभियान की माइक्रोप्लानिंग को देखा। उन्होने स्वास्थ्य इकाई पर किये जा रहे नियमित टीकाकरण का हाल जाना तथा क्षेत्र के लक्षित सभी बच्चों के नियमति टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा।

उन्होंने ओपीडी में और भर्ती मरीजों का हाल जाना। लाभार्थियों और तीमारदारों से बात की। उन्होंने उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से कहा कि जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। आपका उत्तरदायित्व और भूमिका अहम है। आप सीधे समुदाय से जुड़े हैं। समुदाय को स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं और स्वास्थ्य केंद्र पर दी जाने वाली सेवाओं से अवगत कराएं।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां