डेढ़ दर्जन गाड़ियों के काफिले संग निकले सीएम योगी,कोई साईकिल से चला तो कोई बुलेट से

दूसरी तरफ पीएम-सीएम को खुश करने में लगे माननीय

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। पीएम मोदी ने ऊर्जा संसाधनों को बचाने के लिए अपील की है। वहीं यूपी के मुखिया सीएम योगी ने भी इसके लिए अपील की है। वहीं पीएम-सीएम को माननीय खुश करने में लगे हैं। वहीं शुक्रवार सोशल मीडिया पर सीएम योगी के फ्लीट का वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल है,जिसमें वह डेढ़ दर्जन गाड़ियों के साथ सीएम गृह मंत्री के दिल्ली स्थित आवास से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अब चर्चा का विषय बना है। दूसरी तरफ कोई साईकिल से चल रहा है,तो कोई बुलेट से।

शुक्रवार को भी कुछ ऐसा नज़ारा सामने आया। अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद बुलेट से अपने कार्यालय पहुंचे। उनका पीएसओ और पीएस दूसरी बाइक से कार्यालय पहुंचे। वहीं डॉ.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय सिंह ने गाड़ी छोड़ दी है। उन्होंने शुक्रवार से ऑफिस साइकिल से जाना शुरू कर दिया है। दोनों का कार्यालय उनके आवास से ऑफिस करीब दो किलोमीटर है।

श्रावण में आस्था के मार्ग पर अव्यवस्था,बाबा पराशर नाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालु परेशान ये खबर भी पढ़े : श्रावण में आस्था के मार्ग पर अव्यवस्था,बाबा पराशर नाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालु परेशान

danish

मंत्री दानिश आजाद बुलेट से पहुंचे कार्यालय

दानिश आजाद ने कहा कि हम सभी लोगों को देश हित में कम से कम पेट्रोल-डीजल खर्च करना चाहिए। मंत्री दानिश आजाद अपने सरकारी आवास 17 विक्रमादित्य मार्ग से हुसैनगंज स्थित बापू भवन कार्यालय तक पहुंचे। करीब 2 किलोमीटर की दूरी उन्होंने बुलेट से तय किया । एक बुलेट पर दानिश आजाद सवार थे। दूसरी बाइक से PSO और PS उनके पीछे-पीछे चल रहे थे। दानिश आजाद ने इस दौरान लोगों को हेलमेट लगाने और सेफ राइडिंग का भी संदेश दिया। राज्य मंत्री दानिश आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की है। यह हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि उसका अधिक से अधिक पालन करें। प्रधानमंत्री ने सिर्फ कहा नहीं बल्कि करके भी दिखाया। 

उन्होंने अपनी फ्लीट में भी गाड़ियां काम करवा दी हैं। योगी सरकार भी बढ़ चलकर इसमें हिस्सा ले रही है। हम सभी लोग ईंधन बचाकर कम से कम संसाधन का इस्तेमाल कर रहे हैं। यही कारण है कि हमने दोपहिया वाहन चुना है। दानिश आजाद सामान्य दिनों में 3 कार के साथ कार्यालय पहुंचते थे। दानिश ने कहा कि हमने यह तय किया है कि जब हम लखनऊ में रहेंगे और कार्यालय आना होगा तो दोपहिया वाहन का इस्तेमाल करेंगे। वहीं शकुंतला विश्वविद्यालय के कुलपति ने गाड़ी छोड़ दी और साइकिल से पहुंचे।

vc shakuntala

शकुंतला विवि के वीसी साईकिल से पहुंचे कार्यालय

साइकिल से पहली बार ऑफिस पहुंचने पर उन्होंने कहा कि सभी स्टाफ और फैकल्टी मेंबर्स कम दूरी साइकिल से चलना शुरू करें। कुलपति के अंगरक्षक ने भी उन्हें साइकिल से ही उनका स्कार्ट किया। कुलपति का आवासीय परिसर से प्रशासनिक भवन तक साइकिल से पहुंचने का यह अंदाज परिसर में चर्चा का विषय बना रहा। रास्ते में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें साइकिल पर देखकर अभिवादन किया। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह पहल ऊर्जा संरक्षण, फिटनेस और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। कुलपति ने भी कहा कि छोटी दूरी तय करने के लिए साइकिल सबसे बेहतर और पर्यावरण अनुकूल साधन है। इससे न केवल ईंधन की बचत होती है, बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से गुरुवार (14 मई) को मुलाकात की। मुलाकात आधे घंटे से ज्यादा चली। सूत्रों के मुताबिक हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई है। इसके साथ साथ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इसी के बाद सीएम गृह मंत्री के आवास से निकले थे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से राहत, CBI विशेष अदालत की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड में उच्च न्यायालय ने आज (गुरुवार) पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राहत देते...
छत्तीसगढ़ 
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से राहत, CBI विशेष अदालत की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

भारत का पहला संप्रभुता समर्थित समुद्री बीमा उत्पाद लॉन्च, नौवहन क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

नई दिल्ली। वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) ने गुरुवार को नई दिल्ली में डीएफएस सचिव संजय लोहिया की अध्यक्षता में आयोजित...
कारोबार 
भारत का पहला संप्रभुता समर्थित समुद्री बीमा उत्पाद लॉन्च, नौवहन क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

काठमांडू। नेपाल सुनसरी के देवानगंज और सिरहा समेत देश के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में हुए दुखद हादसों और...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

उत्तर प्रदेश

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत हत्या एवं मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा