महिला आरक्षण पर टकराव—बीजेपी ने हार को बनाया मुद्दा?

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली /लखनऊ । महिला आरक्षण कानून से जुड़े संशोधन विधेयकों पर गुरुवार और शुक्रवार को लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस हुई। सरकार ने पूरी तरीके से विपक्ष का साथ पाने की कोशिश की, लेकिन विपक्ष ने एक न सुनी और अंत में सरकार बिल पर दो तिहाई वोट पाने में नाकामयाब रही और विधेयक लोकसभा में गिर गया।

बीजेपी के लिए झटका या मिलेगा राजनीतिक फायदा?

पिछले 12 सालों में यह पहला मौका है जब मोदी सरकार का कोई संविधान संशोधन बिल सदन में गिरा है। मोदी सरकार के लिए संसद में हाल के समय में यह बड़ा झटका माना जा रहा है, लेकिन कुछ जानकार यह भी कह रहे हैं कि सरकार विपक्ष को महिला आरक्षण विरोधी बताकर इसका राजनीतिक फायदा उठाएगी। 

काशी से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, सेवादारों ने संभाली सेवा की कमान ये खबर भी पढ़े : काशी से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, सेवादारों ने संभाली सेवा की कमान

क्या विधेयक का गिरना सरकार के लिए झटका है?

विश्लेषक मान रहे हैं कि विधेयक का गिरना सरकार के लिए झटका है। जानकारों का मानना है कि यह सरकार के लिए झटका है क्योंकि उन्हें दिख रहा था कि उनके पास संख्या नहीं है फिर भी चुनावों के बीच वो इसे लेकर आई क्योंकि वो इसके ज़रिए पश्चिम बंगाल में महिलाओं के वोट अधिक संख्या में हासिल करना चाहती थी। विधेयक का गिरना सरकार की साख के लिए तो झटका है। 

सरकार अपने मंसूबो में नाकाम हो गई 

माना जा रहा है कि सरकार अपने मंसूबो में नाकाम हो गई है। विश्लेषक कई राज्यों में चल रही चुनावी प्रक्रिया के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाने पर भी सवाल उठा रहे हैं। चुनाव के बीच में वो इसको सिर्फ़ इसलिए लाए थे जिससे कि चुनाव में कहा जा सके कि हम बंगाल की महिलाओं के लिए बहुत कुछ करना चाहते थे लेकिन विपक्ष ने हमें करने नहीं दिया।

सरकार ने चला मास्टरस्ट्रोक?

वहीं दूसरी तरफ ये भी कहा जा रहा है कि सरकार को पहले से ही मालूम था कि लोकसभा में बिल का पास कराने के लिए पर्याप्त संख्या बल उनके पक्ष में नहीं है, बावजूद इसक केंद्र सरकार ने इसको सदन की पटल पर रखा और बिल के साथ आगे बढ़े। हालांकि, बिल गिर गया। पश्चिम बंगाल चुनाव में इसका फायदा चाहें, जिसे भी मिले, लेकिब बीजेपी संदेश पहुंचाने में कामयाब हो गई। इसके साथ ही तमिलनाडु में परिसीमन पर डीएमके का पलड़ा भले भारी हो, लेकिन महिलाओं के मामले में बीजेपी ने कहीं न कहीं अपना पक्ष मजबूत करने का काम किया है। इस सब पहलुओं को समझें, तो पता चलता है कि बीजेपी ने हार में भी एक बड़ी जीत खोज ली है। भाजपा अब खुल कर कह सकेगी कि हमने महिला हित में अपने प्रयास में कोई कोताही नहीं की। विपक्ष ने ही साथ नहीं दिया।

भाजपा महिला बिल को भुनाएगी

करीब 4 दशक पहले से ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की चर्चा चल रही है। किसी को अपने हित और हक की बात समझने के लिए इतना वक्त कम नहीं होता। बिल पेश होने के पहले से ही भाजपा यह संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने के अभियान में लग गई है। अब तो वह महिलाओं को यह कह सकेगी कि उसने तो पूरी कोशिश की, पर विपक्ष ने ही पानी फेर दिया। जहां 1.5 करोड़ के अंतर से एनडीए की सरकार बन गई वहां 20-21 करोड़ कामकाजी महिलाओं में 10 प्रतिशत को भी भाजपा ने अपने प्रभाव में ले लिया तो विपक्ष की परेशानी बढ़ सकती है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भाजपा के तीसरे कार्यकाल में सबसे अधिक प्रभावित हुई शिक्षा : अखिलेश यादव

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रयागराज में आयोजित "विज़न इंडिया: प्लान,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा के तीसरे कार्यकाल में सबसे अधिक प्रभावित हुई शिक्षा : अखिलेश यादव

पिकअप की टक्कर के बाद ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, हेलमेट ने बचाई तीसरी जान

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के नेशनल हाईवे क्रमांक-43 पर रविवार रात एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाला...
छत्तीसगढ़ 
पिकअप की टक्कर के बाद ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, हेलमेट ने बचाई तीसरी जान

उरई-जालौन मार्ग पर दर्दनाक हादसा, टायर फटते ही पलटी कार, चालक की मौत

उरई। उरई-जालौन मार्ग पर सोमवार को एक सड़क हादसे में कार का आगे का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर...
उत्तर प्रदेश 
उरई-जालौन मार्ग पर दर्दनाक हादसा, टायर फटते ही पलटी कार, चालक की मौत

सुप्रीम कोर्ट का अयोध्या में राम मंदिर चंदा घोटाला मामले में जल्द सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दान की कथित चोरी की सीबीआई के नेतृत्व में...
राष्ट्रीय  राज्य 
सुप्रीम कोर्ट का अयोध्या में राम मंदिर चंदा घोटाला मामले में जल्द सुनवाई से इनकार

राजस्थान: सड़क किनारे प्लास्टिक में मिला लहूलुहान हालत में नवजात, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र के डाक बंगला के पास टनटोकरी बालाजी रोड का सोमवार दोपहर में...
राजस्थान 
 राजस्थान: सड़क किनारे प्लास्टिक में मिला लहूलुहान हालत में नवजात, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

उत्तर प्रदेश

भाजपा के तीसरे कार्यकाल में सबसे अधिक प्रभावित हुई शिक्षा : अखिलेश यादव

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रयागराज में आयोजित "विज़न इंडिया: प्लान,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा के तीसरे कार्यकाल में सबसे अधिक प्रभावित हुई शिक्षा : अखिलेश यादव

उरई-जालौन मार्ग पर दर्दनाक हादसा, टायर फटते ही पलटी कार, चालक की मौत

उरई। उरई-जालौन मार्ग पर सोमवार को एक सड़क हादसे में कार का आगे का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर...
उत्तर प्रदेश 
उरई-जालौन मार्ग पर दर्दनाक हादसा, टायर फटते ही पलटी कार, चालक की मौत

प्रधानमंत्री मोदी ने विक्टोरिया में श्री गणेश मंदिर के किए दर्शन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया स्थित एकमात्र मंदिर ‘अरुलमिगु नवशक्ति विनायक’ में भगवान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री मोदी ने विक्टोरिया में श्री गणेश मंदिर के किए दर्शन

युवाओं के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन अनुकरणीय : डा राजा राम यादव

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर सोमवार को तुलसी सदन में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन अनुकरणीय : डा राजा राम यादव