डिजिटल अरेस्ट कर दंपति से 57 लाख की ठगी, शातिर गिरफ्तार, सीआईएसएफ कर्मी निकला सरगना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में सेवानिवृत्त उप आयुक्त (उद्योग) और उनकी पत्नी को उन्ही के घर पर डिजिटल अरेस्ट (बंधक) कर साइबर ठगों ने महज नौ दिनों में तीन बार में 57 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से स्थानांतरित करा लिए गए।

ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम में जाकर तहरीर दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच शातिरों को धर दबोचा है। जबकि गिरोह का सरगना केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का कर्मचारी है जो उड़ीसा के राउरकेला में पोस्टेड है। जिसे जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने शुक्रवार को बताया कि रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर (उद्योग) भैरव प्रसाद पांडेय अपनी पत्नी मीरा पांडेय के साथ रामबाग इलाके में रहते हैं। इसके अलावा उनके दो बेटे भी हैं जो मुंबई और स्विट्जरलैंड में रहते हैं।

यूपी-जापान निवेश मीट शुरू, 200 से ज्यादा कारोबारी पहुंचे ये खबर भी पढ़े : यूपी-जापान निवेश मीट शुरू, 200 से ज्यादा कारोबारी पहुंचे

पीड़ित ने बताया कि 10 अप्रैल उनके पास व्हाट्सएप्प के जरिए एक कॉल आई। जिसने उनसे कहा गया कि यह कॉल पहचान एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से की गई।

आपकी पत्नी के आधार कार्ड से पुलवामा आतंकी हमले के मुख्य आरोपित के खाते में 70 लाख रुपये भेजे गए हैं। इस आधार पर उन्हें एवं उनके परिवार को गिरफ्तार करने की धमकी दी गई।

इसके पश्चात वीडियो कॉल के माध्यम से वर्दीधारी व्यक्ति एवं अन्य लोगों को दिखाकर विश्वास पैदा किया गया तथा जांच प्रक्रिया के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में धनराशि जमा करने के लिए बाध्य किया गया। 18 अप्रैल आने तक भय एवं दबाव में आकर प्रार्थी द्वारा कुल सत्तावन लाख रुपये विभिन्न खातों में आरटीजीएस के माध्यम से स्थानांतरित करा लिए गए।

जांच में सामने आया कि शातिरों के बैंक खातों में 57 लाख और 48 लाख का लेनदेन हुआ है। हालांकि उस धनराशि को फ्रीज नहीं कराया जा सका है। यह एक अंतरराष्ट्रीय ठगी का गिरोह है। साइबर ठगों के तार देश के पांच राज्यों से जुड़े हैं।

इस गिरोह का मास्टरमाइंड ओडिशा के राउरकेला में तैनात दाऊद अंसारी है जो सीआईएसएफ जवान है। पुलिस अब सीआईएसएफ जवान समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

पकड़े गए शातिराें ने बताया कि उन्हें दाऊद के द्वारा ऐसा बताया गया था कि अपना बैंक अकाउंट यदि वह किराए पर देंगे तो उन्हें उसके बदले कमीशन मिलेगा। उन खातों में हवाला, जीएसटी और पॉलिटिकल पार्टियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाला पैसा आएगा। इसी लालच में आकर वह फंस गए।

पकड़े गए साइबर ठगों की पहचान जय प्रकाश, सुभांकर सिंह, विक्रम सिंह, विनय प्रताप सिंह और झारखंड का रहने वाला वाला राजू ठाकुर है। शातिरों के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज, फर्जी दस्तावेज, कार और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद हुए हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

असम में बाढ़ से 23 हजार से अधिक लोग प्रभावित, 106 मौतें

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 14 राजस्व मंडलों के 115 गांवों के 23876 नागरिक प्रभावित हैं। बाढ़...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ से 23 हजार से अधिक लोग प्रभावित, 106 मौतें

हावड़ा में कांस्टेबल एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हावड़ा। हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के साकरेल थाना अन्तर्गत नाजिरगंज पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल शुभमय मंडल को एक लाख रुपये...
पश्चिम बंगाल 
हावड़ा में कांस्टेबल एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 मौतें, अग्निसुरक्षा पर सवाल

कोलकाता। न्यू मार्केट के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में मंगलवार रात हुए भयावह अग्निकांड के बाद होटल की...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 मौतें, अग्निसुरक्षा पर सवाल

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को मानसून सक्रिय बना रहेगा। अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

अमेठी में बारिश का कहर, मकान गिरने से वृद्धा की मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सूबेदार...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में बारिश का कहर, मकान गिरने से वृद्धा की मौत

बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, छह घायल

बदायूं। मंगलवार देर रात वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 175 के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, छह घायल

इनामिया वांछित बदमाश जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन मुठभेड़ में दबोचा गया

,तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और दोपहिया वाहन बरामद; आरोपी पर गोरखपुर के विभिन्न थानों में 19 मुकदमे दर्ज
उत्तर प्रदेश 
इनामिया वांछित बदमाश जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन मुठभेड़ में दबोचा गया

प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार

प्रयागराज। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, सजे राखी बाजार