पहुज नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

उरई । जनपद जालौन के माधौगढ़ क्षेत्र स्थित ग्राम गोपालपुरा के निकट पहुज नदी में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें मध्य प्रदेश के भिंड जनपद से आए तीन युवकों की नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लिधौरा थाना मिहौना, जनपद भिंड (मध्य प्रदेश) निवासी जगमोहन बघेल (19 वर्ष) पुत्र चरण सिंह, सुधीर बघेल (15 वर्ष) पुत्र जगदीश तथा अवनीश यादव (20 वर्ष) पुत्र गंगा सिंह यादव सहित कुल 17 युवक आगामी 19 जून को मंगलौर में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए एकत्रित हुए थे। इसी दौरान सभी युवक घूमने एवं स्नान करने के उद्देश्य से ग्राम गोपालपुरा के निकट पहुज नदी पहुंचे। नदी में स्नान करते समय तीनों युवक अनजाने में गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद अन्य युवकों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय गोताखोरों तथा एसडीआरएफ टीम को तत्काल मौके पर बुलाया गया। व्यापक खोज एवं बचाव अभियान चलाकर तीनों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया, किंतु तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजी केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां ये खबर भी पढ़े : विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजी केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जमीनी हकीकत से जुड़ीं सुजीता कुमारी, महिलाओं की सुनी पीड़ा, दी राहत की राह ये खबर भी पढ़े : जमीनी हकीकत से जुड़ीं सुजीता कुमारी, महिलाओं की सुनी पीड़ा, दी राहत की राह

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। एसडीआरएफ एवं अन्य एजेंसियों के माध्यम से रेस्क्यू अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मध्य प्रदेश सरकार से समन्वय स्थापित कर मृतकों के शव उनके परिजनों को सम्मानपूर्वक सौंपने तथा सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्रता से पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घटना से संबंधित सभी विधिक एवं प्रशासनिक कार्यवाहियां संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ पूर्ण की जाएं तथा शोकाकुल परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है तथा पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई की मोर्चरी भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की आपराधिक घटना सामने नहीं आई है। प्रथम दृष्टया यह हादसा स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण हुआ प्रतीत होता है।

पशुपालन क्षेत्र को मिली नई दिशा, उद्यमियों ने एकदूसरे संग साझा किये अनुभव ये खबर भी पढ़े : पशुपालन क्षेत्र को मिली नई दिशा, उद्यमियों ने एकदूसरे संग साझा किये अनुभव

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनसामान्य से अपील की है कि वर्षा ऋतु के दौरान नदी, तालाब एवं अन्य जलाशयों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुनसान एवं गहरे जल क्षेत्रों में स्नान करने से बचें तथा सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करें, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

प्रभारी मंत्री द्वारा विकास प्रदर्शनी का फीता काट कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया भव्य शुभारंभ।

संत कबीर नगर, 18 जून, 2026 (सूचना विभाग)। राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री द्वारा विकास प्रदर्शनी का फीता काट कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया भव्य शुभारंभ।

गृहमंत्री अमित शाह से मिले अमेरिकी राजदूत, रणनीतिक सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर आतंकवाद...
राष्ट्रीय 
गृहमंत्री अमित शाह से मिले अमेरिकी राजदूत, रणनीतिक सहयोग पर हुई चर्चा

एडीएम की अध्यक्षता में भूमि मूल्य अनुमोदन समिति की बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, 18 जून 2026(सूचना विभाग)।* अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम की अध्यक्षता में भूमि मूल्य अनुमोदन समिति की बैठक हुई आयोजित।

जन जागरूकता अभियान के तहत प्राकृतिक खेती का कार्यशाला का हुआ आयोजन।

संत कबीर नगर, 18 जून 2026(सूचना विभाग)।* भारत  भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर समय की जनकल्याण एवं...
उत्तर प्रदेश 
जन जागरूकता अभियान के तहत प्राकृतिक खेती का कार्यशाला का हुआ आयोजन।

'छात्रों की गूंज' अभियान से राहुल गांधी ने छात्रों से मांगे अहम सुझाव

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को...