मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को दिया गया चेक
बस्ती - प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत 11690 आश्रित परिवारों को रू. 561.86 करोड़ सहायता धनराशि का वितरण जनपद अम्बेडकर नगर से किया, जिसका सजीव प्रसारण कलेक्टेªट सभागार बस्ती तथा समस्त तहसीलों में उपस्थित लोगों ने देखा।इसी क्रम में जनपद में मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक कप्तानगंज प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर, सदर के मो. सलीम, रूधौली के कुलदीप मौर्या जीवन ने संयुक्त रूप से बस्ती सदर के 30 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप मंे धनराशि का चेक प्रदान किया गया तथा तहसील हर्रैया में कुल 125, रूधौली में कुल 04 तथा भानपुर में कुल 29 लाभार्थियों को उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रतीकात्मक रूप से धनराशि का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, नायब तहसीलदार स्वाति सिंह, शालिनी पटेल, अपर संख्यिकी अधिकारी अजय कुमार चौधरी तथा राजस्व विभाग से संबंधित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
About The Author

टिप्पणियां