चन्द्रभान चौरसिया अध्यक्ष, अरविन्द कुमार यादव मंत्री घोषित

प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन में शिक्षक हितों के लिये संघर्ष पर जोर

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक इकाई कुदरहा का अधिवेशन एवं कार्यकारिणी चुनाव  ब्लॉक संसाधन केंद्र कुदरहा के परिसर में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया जिला कार्यकारिणी के पर्यवेक्षक इंद्रसेन मिश्रा व  चुनाव अधिकारी महेश कुमार की देखरेख में लोकतांत्रिक ढंग से पूरी की गई। सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। चन्द्रभान चौरसिया अध्यक्ष,  अरविन्द कुमार यादव मंत्री, रवींद्र कुमार वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री राम प्रकाश, कोषाध्यक्ष भैयाराम राव,  उपाध्यक्ष ममता देवी, यशपाल सिंह, तसौवर हुसैन, सत्य नारायण, अनिल कुमार, अजय यादव, कृष्ण कुमार वर्मा, संगठन मंत्री किरण सिंह, सुधीर पांडेय, सुभाष सोनकर, जय सिंह, शुभेंदु श्रीवास्तव, कैलाश मौर्य, राम प्रकाश यादव, विवेकानंद गोंड,जयराम, जबकि सुनयना वर्मा,प्रीति दीनानाथ कन्नौजिया, शिवम यादव, राजकुमार, विवेक यादव प्रचार मंत्री  निर्वाचित हुए। दिनेश कुमार चौधरी को अकाउंटेंट, जय प्रकाश यादव को ऑडिटर चुना गया।
अधिवेशन में शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला संयोजक देवेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षक संघ सदैव शिक्षकों के मान-सम्मान और उनके जायज अधिकारों के लिए संघर्षरत रहा है। पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ शिक्षक हितों में अपने दायित्वों को पूरा करें।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान चौरसिया ने  शिक्षकों को आश्वस्त किया कि वे ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, ऑनलाइन उपस्थिति  का दबाव और अवकाश में कार्य के बदले प्रतिकार अवकाश के जैसी समस्याओं पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
जिला सह-संयोजक विजय प्रकाश चौधरी, महेश कुमार, चंद्रभान चौरसिया और राम भरत वर्मा ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि कुदरहा ब्लॉक हमेशा से संगठन की रीढ़ रहा है। शिक्षकों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल उपस्थिति और गैर-शैक्षणिक कार्यों का बढ़ता बोझ शिक्षकों की गुणवत्ता को प्रभावित कर रहा है, जिसका विरोध जारी रहेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय प्रताप चौधरी, शोभाराम वर्मा, सतीश भारती, अभिषेक जायसवाल,विजय कन्नौजिया, वैभव प्रसाद, विवेकानंद वर्मा, राधेश्याम वर्मा,अंकी वर्मा, नीतू मौर्य,प्रमिला चौधरी,अंकिता चौधरी, प्रियंका यादव सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, 1000 यूरो प्रति किलो है दाम; कैसे करें इसकी खेती? 

हॉप शूट्स की खेती: अगर सब्जियों की बात करें तो आम तौर पर दिमाग में आलू, प्याज, टमाटर का नाम...
खेती-बाड़ी 
ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, 1000 यूरो प्रति किलो है दाम; कैसे करें इसकी खेती? 

अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में में लाइमलाइट लूट ले गईं बहनें जाह्नवी-शनाया

अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर :बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अब मिस से मिसेज बन चुकी...
मनोरंजन 
अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में में लाइमलाइट लूट ले गईं बहनें जाह्नवी-शनाया

 भारत, इंडोनेशिया को स्वदेशी 'अस्त्र' और सुपरसोनिक 'ब्रह्मोस' मिसाइलें करेगा सप्लाई 

जाकार्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय इंडोनेशिया यात्रा दोनों देशों के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय लिख गई...
अंतर्राष्ट्रीय 
 भारत, इंडोनेशिया को स्वदेशी 'अस्त्र' और सुपरसोनिक 'ब्रह्मोस' मिसाइलें करेगा सप्लाई 

आज का राशिफल 8 जुलाई 2026: जानें दिन आपके लिए कैसा रहेगा

  मेष   सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसर लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत और आत्मविश्वास का अच्छा परिणाम मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 8 जुलाई 2026: जानें दिन आपके लिए कैसा रहेगा

Motorola के पहले फोल्डेबल फोन का रिव्यू: शिद्दत से बनी एक कंप्लीट डिवाइस

नई दिल्ली। भारत के फोल्डेबल फोन मार्केट में कई कंपनियां आई और गईं, लेकिन सैमसंग और कुछ हद तक वीवो...
टेक-मित्र 
Motorola के पहले फोल्डेबल फोन का रिव्यू: शिद्दत से बनी एक कंप्लीट डिवाइस

उत्तर प्रदेश

आज का मौसम, 8 जुलाई: दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम तक सुहाना रहेगा मौसम

लखनऊ: यूपी का मौसम 8 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे बारिश में कमी देखने को मिल रही है।...
उत्तर प्रदेश 
आज का मौसम, 8 जुलाई: दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम तक सुहाना रहेगा मौसम

सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

लखनऊ। 07 जुलाई 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे आगामी श्रावण मास -2026 के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

लखनऊ। संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों, विशेषकर निम्न वेतनभोगी कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंधवा तालाब की सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में एक...
उत्तर प्रदेश 
सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता