Motorola के पहले फोल्डेबल फोन का रिव्यू: शिद्दत से बनी एक कंप्लीट डिवाइस

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। भारत के फोल्डेबल फोन मार्केट में कई कंपनियां आई और गईं, लेकिन सैमसंग और कुछ हद तक वीवो अभी टिकी हुई हैं। सैमसंग की सात-आठ साल मेहनत का फल उसे अब मिलने लगा है। लोग सैमसंग फोल्ड पर भराेसा दिखा रहे हैं। मोटोरोला, जिसने फ्लिप स्मार्टफोन तो कई साल पहले लॉन्च कर दिए थे, अब उसने भी फोल्डेबल की दुनिया में कदम रख दिया है। Motorola Razr Fold पहला मोटो फोल्डेबल है जिसे कंपनी ने पूरी शिद्दत से तैयार किया है। इसके सामने सैमसंग का Galaxy Z Fold7 और वीवो का Vivo X Fold5 सीना तानकर खड़े हैं। सितंबर में ऐपल भी अपना पहला वाइड फोल्डेबल उतार सकती है। Moto के पहले फोल्डेबल फोन को मैंने लगभग एक महीने यूज किया। इस रिव्यू में इस फोन पर डिटेल में बात करेंगे।

फोल्डेबल फोन को पहली बार देखने वाले लोग सबसे पहले उसे अनफोल्ड यानी पूरा खोलते हैं। यहीं से ‘मोटो रेजर फोल्ड’ की खूबियां सामने आने लगती हैं। अनफोल्ड होते ही यह टैबलेट वाला फील कराता है। अनफोल्ड होने के बाद इसका डिजाइन चारों ओर से कर्व्ड है। हालांकि बीच में यह फ्लैट डिजाइन का है, जिससे हाथों में अच्छी ग्रिप बनाता है जब फोन को फोल्ड करके पकड़ते हैं।

2026 Audi Q3 : भारत में टेस्टिंग के दौरान आई नजर  ये खबर भी पढ़े : 2026 Audi Q3 : भारत में टेस्टिंग के दौरान आई नजर

वजन में यह थोड़ा भारी है। जब मैंने Galaxy Z Fold7 को यूज किया था, तो वह काफी लाइटवेट लगा था। शुरुआत में मोटो फोल्ड के साथ एडजस्ट करने में थोड़ा वक्त लगा लेकिन दो से तीन दिनों में ही मैं इसके डिजाइन का आदी हो गया था। कंपनी ने बैक डिजाइन के साथ अधिक छेड़छाड़ नहीं की है। इसके बैक ने मुझे ‘मोटोरोला सिग्नेचर’ स्मार्टफोन की याद दिलाई। मुझे रिव्यू के लिए ब्लू कलर वेरिएंट मिला था जिसमें डायमंड शेप फैब्रिक फिनिश है।

डेली यूज में यह काफी प्रीमियम लगता है। कंपनी ने बॉक्स में कवर और एडप्टर जैसी जरूरी चीजें दी हैं, जिन्हें हर बार मैं सैमसंग में मिस करता हूं। मोटो फोल्ड को IP46, IP48, and IP49 रेटिंग मिली हैं, जिससे यह पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचा रहता है और सैमसंग फोल्ड के मुकाबले अधिक सुरक्षा देता है।

इसका हिंज मैकनिज्म काफी सॉलिड है। फोन को अनफोल्ड करना थोड़ा टाइट लगता है। यह कई एंगल में अनफोल्ड होता है और 90 डिग्री में फोल्ड होकर लैपटॉप की तरह भी सेट हो जाता है। मैंने एक दिन में इस फोन को लगभग 30 बार फोल्ड-अनफोल्ड किया होगा। इसमें कहीं कोई रुकावट नहीं लगी। स्क्रीन भी स्मूथ रेस्पॉन्स दिखा रही थी।

Motorola Razr Fold डिस्प्ले
हर फोल्डेबल फोन में 2 डिस्प्ले होते हैं और मोटोरोला ने दोनों डिस्प्ले लाजवाब दिए हैं। अनफोल्ड होने पर यह 8.1 इंच का बन जाता है जोकि 2K p-OLED पैनल है और 120 हर्त्ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इस डिस्प्ले में डॉल्बी विजन, एचडीआर 10 प्लस जैसी खूबियां हैं। पीक ब्राइटनैस 6200 निट्स तक है। दूसरा डिस्प्ले यानी बाहर की स्क्रीन 6.6 इंच की है जिसमें 165 हर्त्ज का रिफ्रेश रेट है।

दोनों ही डिस्प्ले बेहद ब्राइट, वाइब्रैंट कलर्स के साथ है। धूप में भी इन्हें मैं बिना किसी रुकावट के उपयोग कर पा रहा था। इनर डिस्प्ले को मैंने कई दिनों तक अपना कंटेंट पार्टनर बना लिया था। जियो हॉटस्टार पर वेब सीरीज- द एजेंसी देखी। हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों तरह के विजुअल्स कमाल दिख रहे थे। रात में लाइट बंद करके डिस्प्ले स्क्रॉल करने पर भी आंखें अधिक नहीं थकीं।

एक फोल्डेबल फोन की सबसे बड़ी खूबी उसका डिस्प्ले होना चाहिए और मोटोरोला ने इस काम को पूरी ईमानदारी से किया है।

Motorola Razr Fold परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
Motorola Razr Fold में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट है जो एलीट वाले चिपसेट से थोड़ा कम है। लेकिन इससे फोन की परफॉर्मेंस पर कोई फर्क नहीं पड़ता। डे टु डे टास्क में यह मक्खन की तरह स्मूथ चलता है। ऐप्स तेजी से लोड और बंद होते हैं। ओटीटी पर मूवीज देखने से लेकर मल्टीविंडो स्क्रीन में कई काम साथ करने पर फोन थकता नहीं है। 16 जीबी रैम के साथ डिवाइस एक बार भी लैग या हैंग नहीं हुई। आमतौर पर फोल्डेबल फोन को गेमिंग फोन नहीं कहा जाता, लेकिन मैंने और मेरी बड़ी बेटी ने मोटो फोल्ड में कई नॉर्मल और हैवी गेम्स खेले। इसने कहीं शिकायत का मौका नहीं दिया।

Razr Fold रन करता है एंड्राॅयड 16 पर बेस्ड Hello UI पर। मोटोरोला फोन्स की पहचान रही है उनका क्लीन यूजर इंटरफेस। इस मामले में Razr Fold परफेक्ट है। फोन के साथ सेट होने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। जल्दी समझ आ जाता है कि क्या कहां है। एनिमेशन काफी स्मूथ लगते हैं। ढेर सारे शॉर्टकर्ट्स मिल जाते हैं। स्प्लिट स्क्रीन में तीन ऐप्स को एकसाथ यूज किया जा सकता है और फिंगर से स्वाइप करने पर ही स्क्रीन स्प्लिट हो जाती है।

इस फोन में 6 हजार एमएएच की बैटरी है जो सैमसंग फोल्ड से ज्यादा और वीवो फोल्ड के बराबर है। बैटरी परफॉर्मेंस टिकाऊ है। डिवाइस पूरे दिन आराम से चल जाती है। फोन के साथ आने वाले 90 वॉट के चार्जर ने मेरी डिवाइस को एक घंटे में 10 पर्सेंट से फुल चार्ज कर दिया।

Motorola Razr Fold कैमरा
Motorola Razr Fold में 50 मेगापिक्सल के तीन बैक कैमरा दिए गए हैं। इनमें OIS सपोर्ट के साथ मेन सेंसर, अल्ट्रावाइड मैक्रो कैमरा और पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा शामिल हैं। अंदर वाली स्क्रीन में 32MP का सेल्फी कैमरा है जबकि आउटर स्क्रीन में 20MP का एक और सेल्फी कैमरा मौजूद है।

रेजर फोल्ड की कैमरा परफॉर्मेंस प्रभावित करती है। दिन में ली गई तस्वीरें और पोर्ट्रेट शॉट्स निखरकर आते हैं।
दोनों ही सेल्फी कैमरा अच्छी फोटो क्लिक करते हैं, लेकिन नाइट मोड में कैमरा थोड़ा स्ट्रगल करता हुआ दिखा। इनडोर तस्वीरें अच्छी आती हैं। इनडोर तस्वीरों में पोर्ट्रेट मोड में कैमरा परफेक्ट ब्लर करता है।
लो लाइट में सेल्फी कैमरा की परफॉर्मेंस कुछ बार एवरेज लगी। पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा के साथ जूम करने पर तस्वीरें डिसेंट क्लिक होती हैं, लेकिन बहुत जूम करने पर चीजें पिक्सलेट हो जाती हैं।
फोन की वीडियो परफॉर्मेंस अच्छी है। 8K रेजॉलूशन तक रिकॉर्डिंग की जा सकती है। हालांकि 4K में रिजल्ट अधिक बेहतर आते हैं।

Razr Fold के साथ Motorola ने जबरदस्त कोशिश की है। यह साबित करता है कि मोटोरोला आने वाले वर्षों में इस कैटिगरी में एक दमदार प्लेयर बन सकती है। Razr Fold की कीमत भारत में डेढ़ लाख रुपये से शुरू है। जब स्मार्टफोन्स बहुत महंगे हो गए हैं, रेजर फोल्ड को महंगा कहना ठीक नहीं होगा। इसे बिलकुल खरीदा जा सकता है अगर आपका बजट गवाही दे। इसमें सैमसंग और वीवो के फोल्डेबल फोन से टक्कर लेने की पूरी क्षमता है। मैं इस फोन को 5 में से 4.5 स्टार दूंगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, 1000 यूरो प्रति किलो है दाम; कैसे करें इसकी खेती? 

हॉप शूट्स की खेती: अगर सब्जियों की बात करें तो आम तौर पर दिमाग में आलू, प्याज, टमाटर का नाम...
खेती-बाड़ी 
ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, 1000 यूरो प्रति किलो है दाम; कैसे करें इसकी खेती? 

अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में में लाइमलाइट लूट ले गईं बहनें जाह्नवी-शनाया

अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर :बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अब मिस से मिसेज बन चुकी...
मनोरंजन 
अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में में लाइमलाइट लूट ले गईं बहनें जाह्नवी-शनाया

 भारत, इंडोनेशिया को स्वदेशी 'अस्त्र' और सुपरसोनिक 'ब्रह्मोस' मिसाइलें करेगा सप्लाई 

जाकार्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय इंडोनेशिया यात्रा दोनों देशों के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय लिख गई...
अंतर्राष्ट्रीय 
 भारत, इंडोनेशिया को स्वदेशी 'अस्त्र' और सुपरसोनिक 'ब्रह्मोस' मिसाइलें करेगा सप्लाई 

आज का राशिफल 8 जुलाई 2026: जानें दिन आपके लिए कैसा रहेगा

  मेष   सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसर लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत और आत्मविश्वास का अच्छा परिणाम मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 8 जुलाई 2026: जानें दिन आपके लिए कैसा रहेगा

Motorola के पहले फोल्डेबल फोन का रिव्यू: शिद्दत से बनी एक कंप्लीट डिवाइस

नई दिल्ली। भारत के फोल्डेबल फोन मार्केट में कई कंपनियां आई और गईं, लेकिन सैमसंग और कुछ हद तक वीवो...
टेक-मित्र 
Motorola के पहले फोल्डेबल फोन का रिव्यू: शिद्दत से बनी एक कंप्लीट डिवाइस

उत्तर प्रदेश

आज का मौसम, 8 जुलाई: दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम तक सुहाना रहेगा मौसम

लखनऊ: यूपी का मौसम 8 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे बारिश में कमी देखने को मिल रही है।...
उत्तर प्रदेश 
आज का मौसम, 8 जुलाई: दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम तक सुहाना रहेगा मौसम

सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

लखनऊ। 07 जुलाई 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे आगामी श्रावण मास -2026 के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

लखनऊ। संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों, विशेषकर निम्न वेतनभोगी कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंधवा तालाब की सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में एक...
उत्तर प्रदेश 
सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता