भारत, इंडोनेशिया को स्वदेशी 'अस्त्र' और सुपरसोनिक 'ब्रह्मोस' मिसाइलें करेगा सप्लाई 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

जाकार्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय इंडोनेशिया यात्रा दोनों देशों के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय लिख गई है। जकार्ता पहुंचने पर राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी का भव्य सेरेमोनियल वेलकम किया गया, जिसके बाद उन्होंने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय और डेलीगेशन लेवल की वार्ता की। इस यात्रा के दौरान रक्षा, शिक्षा, तकनीक और बुनियादी ढांचे को लेकर कई ऐसे ऐतिहासिक समझौते हुए हैं, जो वैश्विक राजनीति और रणनीतिक समीकरणों को बदल कर रख देंगे।

डिफेंस सेक्टर में बड़ा समझौता
भारत और इंडोनेशिया ने डिफेंस सेक्टर में बहुत बड़ा समझौता किया है। इस समझौते के तहत भारत, इंडोनेशिया को हमारे देश में बनी एयर टू एयर मिसाइल अस्त्र सप्लाई करेगा। अस्त्र मिसाइल की सप्लाई के अलावा, सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल की सप्लाई का समझौता भी शामिल है। इसके अलावा भारत, इंडोनेशिया के स्टील, निकेल और रेयर अर्थ मैग्नेट सेक्टर में इन्वेस्टमेंट करेगा।

 फीफा वर्ल्ड कप, नाटो, ब्रिक्स, ईरान.. ये है खुलेआम ट्रंप की धमकियों का पूरा चिट्ठा ये खबर भी पढ़े :  फीफा वर्ल्ड कप, नाटो, ब्रिक्स, ईरान.. ये है खुलेआम ट्रंप की धमकियों का पूरा चिट्ठा

इंडोनेशिया के लिए ईवीएम डेवलप करेगा भारत
IIM बैंगलोर इंडोनेशिया में अपनी ब्रांच खोलेगा वहीं, इंडोनेशिया में चुनाव कराने के लिए भारत, वहां के लिए स्पेशली EVM को भी डेवलप करेगा। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने स्ट्रेट ऑफ मलक्का के पास, सबांग पोर्ट के को-डेवेलपमेंट का भी समझौता किया है।  इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री मोदी को राजकीय भोज दिया जिसमें उन्होंने मोदी की जमकर तारीफ़ की।

पीएम मोदी की वर्किंग स्टाइल के मुरीद हैं प्रेसिडेंट प्रबोवो 
प्रेसिडेंट प्रबोवो ने कहा कि इंडोनेशिया पर भारतीय संस्कृति का गहरा असर है। इंडोनेशिया की भाषा के 30 से 40 परसेंट वर्ड्स भारतीय हैं। इंडोनेशिया के बहुत से लोगों के नाम भारतीय हैं। इंडोनेशिया का राजकीय चिह्न गरुड़, भारतीय माइथोलॉजी से लिया गया है। प्रेसिडेंट प्रबोवो ने कहा कि वो ख़ुद प्रधानमंत्री मोदी और उनके वर्किंग स्टाइल के बहुत बड़े मुरीद हैं और वो मोदी की कई योजनाओं की कॉपी करके अपने यहां लागू कर चुके हैं।

पीएम मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सिविलियन अवार्ड 
आज इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च सिविलियन अवार्ड बिनटांग आदिपूर्णा से भी नवाज़ा। प्रधानमंत्री मोदी ने जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को भी संबोधित किया और भारत-इंडोनेशिया के ऐतिहासिक रिश्तों का ज़िक्र किया। इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करने वाले मोदी, भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। इंडोनेशिया में क़रीब तीन लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं। इसके अलावा, वहां की इंडस्ट्रीज़ में भी लगभग 9 हज़ार भारतीय नागरिक काम करते हैं।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

कलयुगी पिता ने बच्चों को खिलाया जहर, गिरफ्तार

रायबरेली। कलयुगी पिता ने मंगलवार को दाल में जहरीला पदार्थ मिलाकर बच्चाें काे खिला दिया और मौके से भाग निकला।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कलयुगी पिता ने बच्चों को खिलाया जहर, गिरफ्तार

पेट ही नहीं, शरीर भी देता है खराब गट हेल्थ के संकेत

खराब गट हेल्थ के संकेत, :अगर आपको लगता है कि खराब गट हेल्थ का असर सिर्फ पेट तक सीमित रहता...
लाइफस्टाइल 
पेट ही नहीं, शरीर भी देता है खराब गट हेल्थ के संकेत

घर पर बनाएं सहजन की पत्तियों की चटनी, प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर

सहजन की पत्तियों की चटनी  : चटनी एक ऐसे डाइस डिश है जो फीके से फीके खाने में स्वाद ला...
खाना पकाना 
घर पर बनाएं सहजन की पत्तियों की चटनी, प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन

देहरादूनः श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के एक कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई तब की गई...
उत्तराखंड 
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन

 दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सड़क धंसी

गुरुग्राम: गुरुग्राम में मंगलवार को हुई बारिश ने प्रशासन के दावों की सारे पोल खोल दी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सड़क...
राष्ट्रीय 
 दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सड़क धंसी

उत्तर प्रदेश

कलयुगी पिता ने बच्चों को खिलाया जहर, गिरफ्तार

रायबरेली। कलयुगी पिता ने मंगलवार को दाल में जहरीला पदार्थ मिलाकर बच्चाें काे खिला दिया और मौके से भाग निकला।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कलयुगी पिता ने बच्चों को खिलाया जहर, गिरफ्तार

आज का मौसम, 8 जुलाई: दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम तक सुहाना रहेगा मौसम

लखनऊ: यूपी का मौसम 8 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे बारिश में कमी देखने को मिल रही है।...
उत्तर प्रदेश 
आज का मौसम, 8 जुलाई: दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम तक सुहाना रहेगा मौसम

सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

लखनऊ। 07 जुलाई 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे आगामी श्रावण मास -2026 के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

लखनऊ। संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों, विशेषकर निम्न वेतनभोगी कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग