महिला सिपाही के बैनामे की भूमि पर कर लिया कब्जा केस दर्ज
सहजनवा,गोरखपुर । बलिया जिले के कारी निवासी आशा देवी पत्नी स्व गुलाब चंद वर्मा जो कैंट थाने में महिला सिपाही है।उन्होंने बरवार खुर्द में आराजी संख्या 336 में 3 डिसमिल भूमि 14 मार्च 2014 में सहजनवा निवासी वंश बहादुर से बैनामा कराया था। खारिज दाखिल के साथ उसकी खतौनी में भी नाम दर्ज हो गया था। इसके बाद भूमि के चारों तरफ चारदीवारी का भी निर्माण करा दिया था।
इसी बीच मनबढ़ चारदीवारी तोड़कर बैनामे की भूमि के बीच से दिवाल चलाकर कब्जा कर लिया। राजस्व विभाग द्वारा पैमाईश के बाद 20 डिसमिल भूमि पाई गई। पीड़िता की जमीन मनबढ़ो ने हड़प लिया है। और जान से मारने की धमकी दे रहे है। सिपाही ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाया। एसएसपी के आदेश पर गीडा पुलिस ने आरोपी रामेश्वर दुबे और साधना दुबे निवासी बरवार खुर्द के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।
