नदवा कॉलेज में फिलीपींस नागरिक के ठहरने पर मुकदमा दर्ज!

टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली से लखनऊ आए

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बिना सूचना दिए किया धार्मिक प्रचार

लखनऊ प्रतिष्ठित दारुल उलूम नदवतुल उलमा एक बार फिर जांच के दायरे में आ गया है। टूरिस्ट वीजा पर भारत आए एक विदेशी नागरिक के कॉलेज परिसर में ठहरने और तबलीगी जमात से जुड़ी गतिविधियों की सूचना समय पर न देने के आरोप में नदवा कॉलेज के सीनियर अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस,लखनऊ की सूचना के बाद की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार फिलीपींस का नागरिक मोहम्मद एरॉन सरिप दिल्ली आने के बाद 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक लखनऊ के दारुल उलूम नदवतुल उलमा परिसर में रुका था। जांच में सामने आया है कि सिर्फ भारत टूरिस्ट वीजा पर आया था। नियमों के मुताबिक टूरिस्ट वीजा पर भारत आने वाले विदेशी नागरिकों को किसी भी प्रकार की धार्मिक प्रचार-प्रसार या तबलीगी जमात से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति नहीं होती।
 
जांच एजेंसियों का कहना है कि यदि ऐसे गतिविधियों में शामिल होने की पुष्टि होती है तो संबंधित विदेशी नागरिक के खिलाफ विधिक कार्रवाई के साथ भविष्य में भारत आने पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।एफआरआरओ, लखनऊ को जब विदेशी नागरिक के नदवा कॉलेज में ठहरने की जानकारी मिली, तो उन्होंने इसकी सूचना लखनऊ पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने करीब सात दिनों तक पूरे मामले की जांच की। पुलिस के अनुसार, दारुल उलूम नदवतुल उलमा के प्रिंसिपल मौलाना अब्दुल अजीज नदवी, सब-रजिस्ट्रार हारून राशिद, हॉस्टल वार्डन मोहम्मद कैसर नदवी और मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने जानबूझकर विदेशी नागरिक के कॉलेज परिसर में आने और ठहरने की सूचना स्थानीय थाने और एफआरआरओ को नहीं दी। सात दिन की जांच के बाद जब तथ्यों की पुष्टि हुई तो विदेशी पंजीकरण कानूनों के उल्लंघन के आरोप में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।
 
पुलिस का कहना है कि मामले की आगे भी जांच जारी है और जांच के आधार पर अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। अधिकारियों के अनुसार, यदि विदेशी नागरिक द्वारा वीजा शर्तों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो उसे डिपोर्ट करने के साथ-साथ भविष्य में भारत में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। वहीं, कॉलेज प्रशासन की भूमिका की भी गहराई से जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाला एक बछड़ा जन्मा। इसकी जानकारी होते ही भिठया चिचड़ी...
श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 35 साल की लंबी खोजबीन के बाद 'टेररिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट' (टाडा)...
राष्ट्रीय  राज्य 
टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार शाम मलबा और पानी भर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तराखंड 
टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

पटना। बिहार सरकार द्वारा भारत भूषण तिवारी के परिवार के एक सदस्य को वित्तीय सहायता और सरकारी नौकरी देने के...
राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 

जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन