लखनऊ कलेक्ट्रेट में वकीलों के अवैध चैंबर व दुकानों पर चला बुलडोजर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद लखनऊ नगर निगम ने रविवार को जिला अदालत और कलेक्ट्रेट के पास बने करीब 240 अवैध चैंबर और दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई।

नगर निगम लखनऊ की टीम पुलिस और प्रशासन के साथ मौके पर पहुंची और हाईकोर्ट के आदेश के तहत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई शुरू होते ही बड़ी संख्या में वकील मौके पर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करने लगे।

डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण  ये खबर भी पढ़े : डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

इस दौरान पुलिस और वकीलों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए वकीलों और दुकानदारों को हटाया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि सड़क,फुटपाथ व नाले पर कब्जा कर वकीलों ने चेंबर बना लिया था। फोटोकॉपी की दुकानें खुल गयी थी।

कोर्ट ने अवैध अतिक्रमण तोड़ने का आदेश दिया। इसके बाद नगर निगम की ओर से नोटिस दी गयी। कुछ लोगों ने खुद कब्जा हटा लिया,लेकिन बड़ी संख्या में कब्जे नहीं हटे थे,इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

वकील ज्योत्सना सिंह का कहना है कि हाईकोर्ट ने 72 चैंबर तोड़ने का आदेश दिया है,लेकिन जिन चैंबरों को तोड़ने का आदेश हुआ था उन पर बुलडोजर नहीं चला है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें पहले से कोई जानकारी नहीं दी गयी।

वहीं, लखनऊ के डीसीपी (पश्चिम) कमलेश दीक्षित ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के तहत अवैध निर्माण हटाया जा रहा है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है और मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आजकल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ...
टेक-मित्र 
मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 जुलाई 2026: देश में मौसम के बदलते तेवर के बीच मौसम विभाग ने एक और मुश्किल...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

मेष- स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

उत्तर प्रदेश

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना