1 लाख का इनामी ढेर! STF से मुठभेड़ में मारा गया बसपा नेता हत्याकांड का मास्टरमाइंड, पुलिसकर्मी भी घायल

मौके से पुलिस ने .32 बोर की पिस्टल, एक बाइक, कई कारतूस और खोखे बरामद किए

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश एसटीएफ और खोराबार पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू को मुठभेड़ में मार गिराया। बसपा नेता कलामुद्दीन खान उर्फ कमालू हत्याकांड का मुख्य आरोपी और लंबे समय से फरार चल रहा मुस्तफिजुल पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश कर रहा था। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली से एसटीएफ के मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एसटीएफ को सूचना मिली थी कि मुस्तफिजुल कुशीनगर की ओर आने वाला है। इस सूचना पर रामनगर-कड़जहां फोरलेन पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर उसने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पहले उसके पैर और फिर बाईं आंख के पास गोली लगी।

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जिला जज के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन ये खबर भी पढ़े : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जिला जज के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मौके से पुलिस ने .32 बोर की पिस्टल, एक बाइक, कई कारतूस और खोखे बरामद किए हैं।मुस्तफिजुल रहमान आजमगढ़ के मेहनगर थाना क्षेत्र के खुंदनपुर गांव का निवासी था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश, धमकी, चोरी और पुलिस हिरासत से फरार होने समेत 10 संगीन मुकदमे दर्ज थे। वर्ष 2021 में पूर्व बसपा प्रत्याशी कलामुद्दीन खान हत्याकांड में उसका नाम मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया था। पुलिस जांच में उसके तार दुबई में बैठे अपराधियों और मुख्तार अंसारी गैंग से भी जुड़े पाए गए थे।

दिसंबर 2024 में वह महाराष्ट्र के अमरावती के पास पुलिस हिरासत से चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ अब उसके पूरे आपराधिक नेटवर्क, सहयोगियों और आर्थिक स्रोतों की जांच में जुटी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब 19 वर्षीय बीबीए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

बिलासपुर में बड़ा हादसा: अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, चार युवक गंभीर घायल

ढेंका के पास निर्माणाधीन अरपा नदी पुल पर हुआ हादसा। कार कोरबा से बिलासपुर की ओर जा रही थी। अधूरे...
छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर में बड़ा हादसा: अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, चार युवक गंभीर घायल

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज़...

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स, एसएंडपी 500 और नैस्डेक में कमजोरी दर्ज की गई। डाउ जॉन्स...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज़...

नेपाल में बारिश का कहर, दुनिया की सबसे बड़ी शालिग्राम शिला जलमग्न, श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद

लगातार बारिश से काली गण्डकी और सेती नदी का जलस्तर बढ़ा। दुनिया की सबसे बड़ी शालिग्राम शिला बाढ़ के पानी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में बारिश का कहर, दुनिया की सबसे बड़ी शालिग्राम शिला जलमग्न, श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद

पश्चिम बंगाल: कई जिलों में बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में बादल और बारिश की संभावना। कोलकाता समेत कई जिलों में दोपहर बाद गरज के...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल: कई जिलों में बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब 19 वर्षीय बीबीए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

औरैया: होटल में हंगामा और मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

नारायनपुर पुलिस चौकी के बाहर आध्या होटल के पास हुई घटना। देर रात विवाद के बाद मारपीट में बदला मामला।...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: होटल में हंगामा और मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

औरैया में पेड़ से लटका मिला रिटायर्ड दरोगा का शव , जांच में जुटी पुलिस

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर जागू में सोमवार रात एक सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में पेड़ से लटका मिला रिटायर्ड दरोगा का शव , जांच में जुटी पुलिस

औरैया में 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सेऊपुर में सोमवार देर रात एक 15 वर्षीय...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम